Entertainment News: टीवी शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ के फैंस को एक और बड़ा झटका लगा है। शिल्पा शिंदे के जाने के बाद उनकी जगह अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शुभांगी अत्रे ने अब शो को अलविदा कह दिया है। 10 साल तक इस आइकॉनिक रोल का हिस्सा रहीं शुभांगी ने पिछले हफ्ते अपना अंतिम एपिसोड शूट किया।
इस फैसले के पीछे मेकर्स का बड़ा कदम है, पुरानी अंगूरी भाभी यानी शिल्पा शिंदे की वापसी। शुभांगी ने खुद शो छोड़ने की पुष्टि कर दी है और कहा कि वह अपनी इस जर्नी को कृतज्ञता के साथ समाप्त कर रही हैं।
शुभांगी ने अपनी जर्नी को बताया यादगार
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में शुभांगी ने कहा, “मैंने हमेशा कहा था कि मेरी जर्नी यहां आन-बान-शान के साथ शुरू हुई थी और ठीक वैसे ही खत्म हो रही है। इससे बेहतर एग्जिट मैं सोच भी नहीं सकती। मुझे क्यों रिप्लेस किया जा रहा है, इस पर जाना जरूरी नहीं। मैं इसे ब्लेसिंग की तरह लेती हूं। अब मैं नए कैरेक्टर्स को एक्सप्लोर करना चाहती हूं और फाइटर मोड में हूं। इस समय मेरा फोकस अपने काम और बेटी पर है।”
अंगूरी भाभी का किरदार उनके दिल के बेहद करीब रहा है। 2016 से इस रोल का हिस्सा रहीं शुभांगी ने कहा कि दर्शकों ने जिस तरह उन्हें स्वीकारा, वह उसके लिए बेहद आभारी हैं।
Read more- नीतीश कुमार की नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज, कई बड़े फैसलों की संभावना
“शिल्पा के लिए मन में कोई खटास नहीं”
शुभांगी अत्रे ने साफ कहा कि शिल्पा शिंदे के प्रति उनके मन में कोई नाराजगी नहीं है। दिलचस्प बात यह है कि यह पहला मौका नहीं है जब शुभांगी ने शिल्पा की जगह ली हो। शो ‘चिड़ियाघर’ में भी उन्होंने शिल्पा को रिप्लेस किया था।
इस पर शुभांगी ने मुस्कुराते हुए कहा, “मैं इस रिप्लेसमेंट गेम को अब खत्म करती हूं। शिल्पा ने शो को 9–10 महीने में छोड़ दिया था। ऐसा लगा जैसे नया जन्मा बच्चा उन्होंने मुझे सौंप दिया हो। अब वह बच्चा 10 साल का हो चुका है और मैं उसे पूरी तरह तैयार कर वापस कर रही हूं। मैंने उसे सारे संस्कार और वैल्यूज दिए हैं। शिल्पा और पूरी टीम को शो के 2.0 वर्जन के लिए मेरी शुभकामनाएं हैं।”
Read more- झारखंड में शुरू हुई कड़ाके की सर्दी : तापमान में भारी गिरावट, कई जिलों में शीतलहर अलर्ट
शो में शिल्पा शिंदे की वापसी फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज होने वाली है। वहीं शुभांगी अत्रे की विदाई ने दर्शकों को भावुक कर दिया है, जिन्होंने उन्हें एक दशक तक अंगूरी भाभी के रूप में प्यार दिया।













