Dhanbad News: धनबाद में शनिवार को जिले में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य अपराधियों पर नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखना था। पुलिस ने प्रमुख चौक, बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन जांच की। नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई और आवश्यक कागजात नहीं होने पर चालान काटा गया। इसके अलावा नशाखोरी, अड्डाबाजी, अवैध शराब, जुआ और लॉटरी जैसी गतिविधियों पर भी कड़ा रुख अपनाया गया। एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि अभियान जारी रहेगा और नागरिकों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की।












