Jharkhand News: रांची SSP राकेश रंजन ने शुक्रवार को लोअर बाजार थाना के एक ASI, एक हवलदार और एक सिपाही को अवैध वसूली के आरोप में तत्काल सस्पेंड कर दिया। यह कार्रवाई हाल ही में सामने आए वसूली के मामलों पर की गई है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
क्या है पूरा मामला?
बीते दिनों इन तीनों पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों पर अवैध वसूली का आरोप लगा था। शिकायत मिलते ही SSP ने इसे गंभीरता से लिया और प्रारंभिक जांच के बाद यह एक्शन लिया। SSP राकेश रंजन ने कहा कि वर्दी का दुरुपयोग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने जिले भर के सभी पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत दी है कि ऐसी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी
Read more- धनतेरस 2025: कब करें खरीदारी, कब जलाएं यम दीप- जानिए सब कुछ एक क्लिक में
Read more- धनतेरस पर सोना-चांदी हुआ सस्ता, खरीददारों के लिए सुनहरा मौका!












