Assam Election 2026: असम में विधानसभा चुनाव 2026 को देखते हुए पार्टियों में हलचल तेज हो गई है। चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर जेएमएम और कांग्रेस में देर रात तक भी कोई बात नहीं बनी। जिसके बाद जेएमएम ने असम की दो विधानसभा सीट पर अपने उम्मीदवार उतार दिये हैं।
Read More- Jharkhand weather update: झारखंड में बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा 23 मार्च का मौसम
इस बीच झामुमो ने असम की दो विधानसभा सीटों-मजबत (47) और सोनारी (93) पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। पार्टी ने अपने आधिकारिक व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म के जरिए इसकी जानकारी साझा की। पार्टी ने मजबत सीट से प्रीति रेखा बारला और सोनारी से बालदेव तेली को उम्मीदवार बनाया गया है। उम्मीदवारों को अधिकृत पत्र सौंपते समय पार्टी नेताओं की तस्वीरें भी जारी की गईं।
Assam Election 2026: आज नामांकन का आखिरी दिन
गौरतलब है कि 2021 के चुनाव में इन दोनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। मजबत में जीतू किसान और सोनारी में धर्मेश्वर कोंवर विजयी रहे थे।
Read More- Stock Market Crash: शेयर मार्केट में आया भूचाल! सेंसेक्स 1800 अंक टूटा, कच्चा तेल 114 डॉलर पार
आज नामांकन का आखिरी दिन होने के कारण राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल सकते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि झामुमो और कांग्रेस के बीच आखिरी समय में कोई समझौता बनता है या दोनों दल अलग-अलग मैदान में उतरते हैं।













