Dhanbad News: राजगंज थाना क्षेत्र के सोनदाहा में रविवार शाम करीब सात बजे जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए, जिनमें एक युवक को तीर लगने से गंभीर चोट आई है।
Dhanbad News: लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था
सूत्रों के अनुसार, जयराम महतो और सुरेंद्र हेंब्रम परिवार के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। कई बार पंचायत, थाना और आपसी बैठकों में समझौते की कोशिश हुई, लेकिन विवाद सुलझ नहीं पाया।
रविवार शाम को जयराम महतो अपने साथियों के साथ विवादित स्थल पर पहुंचे और काम रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान दूसरे पक्ष की ओर से अचानक पत्थरबाजी शुरू हो गई। इसमें अरुण कुमार महतो और शंभू महतो को सिर में गंभीर चोटें आईं।
Dhanbad News: सीने में तीर लगने से युवक घायल
आरोप है कि सुरेंद्र हेंब्रम के पिता ने तीर-धनुष से हमला कर दिया। बिनय कुमार महतो के सीने में तीर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य लोगों को भी लाठी-डंडे और पत्थरों से मारकर घायल किया गया।
Read More- Jharkhand weather update: झारखंड में बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा 23 मार्च का मौसम
घटना के बाद सभी घायलों को राजगंज के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें धनबाद रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस नर्सिंग होम पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से धनबाद भेजवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









