Pawan Khera: असम में विधानसभा चुनाव के बीच बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। असम पुलिस की टीम ने मंगलवार को पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित आवास पर छापेमारी की है। हालांकि इस दौरान पवन खेड़ा आवास पर मौजूद नहीं थे।
Read More- Jharkhand Politics: मंत्री दीपिका पांडेय ने पंचायत चुनाव में OBC आरक्षण को लेकर दिया बड़ा ऐलान
Pawan Khera के आवास पर दिल्ली पुलिस भी मौके पर मौजूद
यह कार्रवाई हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा द्वारा दर्ज कराई गई FIR के बाद की गई है। हालांकि, पुलिस के पहुंचने के समय पवन खेड़ा घर पर मौजूद नहीं थे, जिसके बाद टीम उनके लौटने का इंतजार कर रही है। इस दौरान दिल्ली पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।
दरअसल, दो दिन पहले पवन खेड़ा ने सीएम की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उनके पास मिस्र, एंटीगा-बरबूडा और UAE के पासपोर्ट हैं। इन आरोपों को सरमा दंपत्ति ने पूरी तरह से खारिज कर दिया था।
Read More- Koderma News: पत्नी का चल रहा था अफेयर! बोरे में मिला शव, पति फरार-जांच में जुटी पुलिस
असम में 9 अप्रैल को होना है मतदान
इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि पवन खेड़ा दिल्ली से गायब हैं और संभवतः हैदराबाद चले गए हैं। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा।
बताते चलें कि असम में विधानसभा चुनाव को लेकर 9 अप्रैल को मतदान होना है और ऐसे समय में यह विवाद राजनीतिक माहौल को और गरमा रहा है। फिलहाल पुलिस अब पूरेे मामले की जांच में जुटी है।












