Author: A Singh

धनबाद। होली व रमजान को लेकर देश भर में आपसी सौहार्द भाईचारे और शांति की अपील की जा रही है। होली के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए झारखंड पुलिस विशेष चौकसी बरत रही है। लोगों से मिलजुल कर त्योहार मानने की अपील लगातार की जा रही है। डिजिटल इंडिया के इस युग में सोशल मीडिया की पहुँच तक़रीबन प्रत्येक नागरिकों तक है। यही वजह है कि धनबाद पुलिस सोशल मीडिया को जरिया बनाते हुए रचनात्मक रूप से अपना संदेश लोगों तक पहुंचा रही है। धनबाद पुलिस की मीडिया सेल ग्राफिक्स के जरिये लोगों को होली का संदेश दे…

Read More

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को देशवासियों कों रंगों के त्योहार होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली के जीवंत रंग हमें भारत की सांस्कृतिक विविधता की याद दिलाते हैं। उपराष्ट्रपति ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय और वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है, जो हमें नवीन सोच और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा देता है। इस मंगलमय उत्सव को उल्लासपूर्वक मनाते हुए, आइए हम इसके प्रेम के संदेश को अपनाएं । होली के जीवंत रंग हमें भारत की सांस्कृतिक विविधता की याद दिलाते हैं, जो इन…

Read More

-मुख्यमंत्री ने जेपी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के निर्माणाधीन टर्मिनल तथा बिहटा में बनाये जानेवाले अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का किया स्थल निरीक्षण पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जयप्रकाश नारायण अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के निर्माणाधीन टर्मिनल का आज निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग निर्माण कार्य का लगातार निरीक्षण करते रहे हैं। बचे हुये कार्यों को तेजी से पूर्ण करें ताकि यहां यात्रियों को और सुविधा मिल सके। यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि को देखते हुये इस एयरपोर्ट का विस्तारीकण किया जा रहा है, जिसमें यात्रियों को आधुनिक सुविधायें मिल सकेगी। इस एयरपोर्ट से अधिक से अधिक…

Read More

अररिया । जिले के फुलकाहा थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक राजीव रंजन मल्ल के असामयिक निधन पर गुरुवार को पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें डीएम अनिल कुमार,एसपी अंजनी कुमार,सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह,डीएसपी हेडक्वार्टर फखरे आलम समेत पुलिस मेंस एसोसिएशन के सदस्यों,पुलिस लाइन के अधिकारी और जवानों ने पुष्प और माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सदर अस्पताल से एएसआई का पार्थिव शरीर पुलिस लाइन लाया गया।जहां डीएम एसपी समेत सारे अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।इससे पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और उनके सम्मान में शस्त्र झुकाया गया।श्रद्धांजलि समारोह के बाद मुंगेर से आए परिजनों…

Read More

गढ़वा। पलामू की बेटी की गढ़वा जिले में हत्या कर दी गई। हत्या उसके पति ने कुदाल से वार करके की। घटना के बाद से आरोपित फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। घटना मामूली विवाद के कारण हुई। दरअसल मृतका का पति मजदूरी से जुटाए गए रुपए निकाल कर शराब पी रहा था। पत्नी ने जब खर्च कम करने की सलाह दी तो युवक भड़क गया और गुरुवार की तड़के सोए अवस्था में घटना को अंजाम दे डाला।महिला की पहचान 27 वर्षीय बेबी देवी, पति रामजन्म सिंह के रूप में हुई है। महिला का मायका…

Read More

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की गतिविधि गौ सेवा के गौ भक्तों की होली इस बार गोबर के गुलाल से होगी। गोबर के गुलाल का निर्माण अयोध्या के गौ सेवा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेन्द्र द्वारा किया गया है। इस गुलाल को लखनऊ सहित कई जनपदों में गौ भक्तों को भेजा गया है। गौ भक्तों की होली में रंग, अबीर के साथ गोबर की गुलाल जुड़ने से यह होली स्पेशल हो गयी है। राजेन्द्र सिंह ने बताया कि गोबर के गुलाल का होली पर उपयोग कर तन, मन और जीवन को पावन बनाया जा सकेगा। गोबर का गुलाल बनाने में एक…

Read More

होली के त्यौहार में, ऐसी उठे तरंग। तन-मन में जो प्यार की, भर दे खूब उमंग॥ आंगन-आंगन रंग हो, हो रंगीला फाग। बैर-भाव को छोड़कर, मिलें सभी के राग॥ झूम उठे उल्लास से, क्या बूढ़े क्या बाल। उड़े खूब इस फाग में, सौरभ रंग गुलाल॥ सड़क-गली हर चौक पर, मचे फाग की धूम। रार बैर की छोड़कर, राग प्रीत ले चूम॥ होली के त्यौहार में, इतनी तो हो बात। सबके गालों को मिले, रंगों की सौगात॥ आते होली फाग यूं, देते हैं सन्देश। प्रेम परस्पर दे सदा, मिटे हृदय से क्लेश॥ फागुन में यूं प्यार से, गा होली के गीत।…

Read More

नई दिल्ली। कोलकाता स्थित अग्रणी छात्र भर्ती समाधान प्रदाता क्रिजैक लिमिटेड को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से मंजूरी मिल गई है। कंपनी की योजना इस इश्‍यू के जरिए 1000 करोड़ रुपये जुटाने की है। कंपनी ने 18 नवंबर, 2024 को सेबी के समक्ष अपने आईपीओ के कागजात फिर से दाखिल किए थे। यह आईपीओ पूरी तरह से प्रमोटरों पिंकी अग्रवाल और मनीष अग्रवाल के बिक्री के लिए प्रस्ताव (ओएफएस) के रूप में होगा। इसमें कोई फ्रेश इश्यू शामिल नहीं होगा। क्रिजैक लिमिटेड का 2 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंकित मूल्य…

Read More

– एयरटेल ने भी 11 मार्च को स्पेसएक्स से समझौते का किया था ऐलान नई दिल्ली। देश की दिग्गज मोबाइल कंपनी रिलायंस जियो ने एलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के साथ साझेदारी शुरू करने का ऐलान किया है। इस समझौते के तहत स्पेसएक्स के जरिए स्टारलिंक की हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस भारतीय उपभोक्ताओं को मिल सकेगी। हालांकि अभी स्पेसएक्स को भारत में स्टारलिंक सर्विस बेचने की मंजूरी नहीं मिली है। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद ही यह समझौता प्रभावी होगा। आपको बता दें कि 11 मार्च को ही रिलायंस जियो की कंपीटीटर भारती एयरटेल ने भी स्पेसएक्स के साथ…

Read More

नई दिल्ली। वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री 2025 में भारत ने अपना दबदबा कायम रखते हुए बुधवार को दूसरे दिन के अंत तक 95 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर कब्जा जमा लिया है। भारत ने अब तक 33 स्वर्ण, 29 रजत और 33 कांस्य पदक जीते हैं। इसके बाद न्यूट्रल पैरा एथलीट्स दल दूसरे स्थान पर है, जिनके नाम 26 पदक (13 स्वर्ण, 9 रजत, 4 कांस्य) हैं, जबकि उज्बेकिस्तान 4 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है। प्रतियोगिता के अंतिम दिन भारत के कई प्रमुख एथलीट पदक की…

Read More