Tuesday, May 26, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

जीवनशैली में बदलाव लाकर बचें फैटी लीवर से : डॉ शरीन

April 6, 2025
in रांची
A A
Share on FacebookShare on Twitter

रांची। स्वस्थ रांची स्वस्थ राष्ट्र के उददेश्य से रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की पहल और प्रख्यात लीवर रोग विशेषज्ञ डॉ शिव कुमार सरीन की उपस्थिति में आइएलबीएस और सदर अस्पताल रांची की ओर से फैटी लीवर मुक्त रांची अभियान का शुभारंभ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सहित अन्य अतिथियों ने शनिवार को किया।

कार्यक्रम का आयोजन सदर अस्पताल परिसर सभागार में किया गया था। कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यशाला में सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, चिकित्सक, प्रखंड डेटा प्रबंधक, सहिया और अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए।

कार्यक्रम में संजय सेठ ने कहा कि रांची जिला को इस कार्यक्रम के तहत एक रोल मॉडल के रूप में फैटी लीवर मुक्त जिला बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें आम लोग और स्वास्थ्य कर्मी की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी गांवों में फैटी लीवर से संबंधित जांच के लिए अत्याधुनिक उपकरण से लैस चार बस उपलब्ध कराई जायेगी जो गांव-गांव जाकर लोगों की स्क्रीनिंग करेगी। उन्होंने बताया कि एक साल में लगभग 60 हजार लोगों की स्क्रींनिग करने का लक्ष्य है।

लीवर में फैट होने से शरीर को ज्यादा इंसुलिन की जरूरत

कार्यक्रम में डॉ शिव कुमार सरीन ने कहा कि भारत में तकरीबन 30 करोड़ लोग फैटी लीवर से पीड़ित है। उन्हाेंने बताया कि हर तीन में से एक व्यक्ति में फैटी लीवर पाया जाता है। फैटी लीवर अल्कोहलिक और नॉन अल्कोहलिक होता है। लीवर में फैट होने से शरीर को ज्यादा इंसुलिन की जरूरत होती है जो आगे चलकर मधुमेह का भी कारण बनता है। लीवर में फैट जमा होने से कई बीमारियां जिनमें उच्च

रक्तचाप, हदय रोग, मधुमेह, कैंसर होने की आशंका बढ़ जाती है। फैटी लीवर होने का एक मुख्य कारण मोटापा भी है। डॉ शरीन ने कहा कि भारत 2021 में विश्व का पहला देश बना है जिसने फैटी लीवर को अपने राष्ट्रीय कार्यक्रम नॉन कम्युनिकेबल डिजिज में शामिल किया है। हम अपने जीवनशैली में बदलाव लाकर इसकी रोक थाम कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि खाने में मोटा अनाज, फल, सब्जी, दाल को शामिल करना चाहिए और जंक फुड को पूरी तरह से छोड़ देना बेहतर है। साथ ही शारीरिक व्यायाम और अन्य दैनिक गतिविधि को अपनी दिनचर्या में शमिल करके हम स्वास्थ रह सकते हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों अपील करते हुए नशा छोड़ने और जंक फुड छोड़ने को कहा।

स्वस्थ और नियमित जीवनशैली से दूर होंगी बीमारियां

सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने कहा कि मौजूदा समय में फैटी लीवर देशभर में एक ज्वलंत समस्या है। राज्य में भी लोग इससे पीड़त हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के तहत रांची जिला को फैटी लीवर मुक्त करते हुए रांची को देशभर में रोल मॉडल के रूप में विकसित करने का लक्ष्य है।

डॉ प्रभात ने कहा कि देश को डायबिटीज कैपिटल ऑफ वर्ल्ड भी कहा जाता है। इन सभी बीमारियों को स्वस्थ और नियमित जीवनशैली अपना कर रोका जा सकता है।

डॉ बीबी रेवाड़ी (प्रोफेसर आईएलबीएस) ने कहा कि दूध वाली चाय को छोड़कर दिन में दो बार ब्लैक कॉफी का सेवन करने से फैटी लीवर की समस्या को रोका जा सकता है। कार्यक्रम में डॉ कनिका कौशल ने भी विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सदर अस्प‍ताल के उपाधीक्षक डॉ विमलेश और जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह सहित अन्य स्वास्‍थ्‍यकर्मी उपस्थित थे।

Related Posts

Ranchi News: Change in Bakrid Holiday Schedule; Jharkhand Government Issues New Notification
Breaking News

Ranchi News: बकरीद की छुट्टी में बदलाव, झारखंड सरकार ने जारी की नई अधिसूचना, जानें अब कब रहेगा अवकाश

May 26, 2026
झारखंड मौसम अपडेट: रांची समेत पूरे झारखंड में बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत
रांची

झारखंड मौसम अपडेट: रांची समेत पूरे झारखंड में बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत

May 26, 2026
ranchi
रांची

Ranchi: बकरीद को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट, DGP तदाशा मिश्र ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

May 25, 2026
Next Post

सौहार्द बिगाड़ने वालाें पर हाेगी तुरंत कार्रवाई : डीसी

रामनवमी को लेकर सतगावां में फ्लैग मार्च

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Babulal Marandi launches a major attack on the Hemant government over alleged scams in the health department, demanding a CBI inquiry into everything from ambulance purchases to expired medicines.

स्वास्थ्य विभाग में कथित घोटालों पर Babulal Marandi का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला, एंबुलेंस खरीद से एक्सपायर दवाओं तक CBI जांच की मांग

May 26, 2026

Hazaribagh परिवहन विभाग में बड़ा बदलाव, संतोष कुमार चौधरी बने नए DTO

Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana(JMMSY): जानें ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, लाभ और जरूरी दस्तावेज से जुड़ी पूरी प्रक्रिया

Ramgarh में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राहुल दुबे गैंग के 6 अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Summer Science: गर्मी में ब्लैक टीशर्ट को ‘ना’, लेकिन छाता काला क्यों? जानें इसके पीछे का वैज्ञानिक राज!

सरायकेला में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो लौह अयस्क वाहन जब्त, 22,500 घनफीट बालू सीज

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra