Sunday, April 5, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

हेमंत सरकार पर भड़के बाबूलाल मरांडी, बोले – झारखंड और आदिवासी अस्मिता को पहचान देने वाले अटल जी का नाम हटाना कृतघ्नता

झारखंड में अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा के नाम पर किए जाने को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है।

July 25, 2025
in झारखंड
A A
Babulal Marandi got angry at Hemant government, said – Removing the name of Atal ji who gave identity to Jharkhand and tribal identity is ungratefulness

Babulal Marandi got angry at Hemant government, said – Removing the name of Atal ji who gave identity to Jharkhand and tribal identity is ungratefulness

Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand News: झारखंड में अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा के नाम पर किए जाने को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मुद्दे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है।

मरांडी ने कहा कि, “झारखंड और आदिवासी अस्मिता को यदि किसी ने पहचान दी, तो वह श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी थे। उन्होंने न सिर्फ झारखंड को अलग राज्य बनाने का वादा किया, बल्कि प्रधानमंत्री बनने के बाद वह वादा निभाया भी। उनके नाम को हटाना एक प्रकार की राजनीतिक कृतघ्नता और नैतिक पतन का उदाहरण है।”

Read More: ULLU और ALTBalaji सहित 25 ऐप्स बैन! इतने बोल्ड सीन कि सरकार ने लगाई रोक

Related Post

Jharkhand Crime: पीएम किसान योजना के नाम पर किसानों से ठगी, दो साईबर अपराधी सलाखों के पीछे

Jharkhand Crime: पीएम किसान योजना के नाम पर किसानों से ठगी, दो साईबर अपराधी सलाखों के पीछे

April 5, 2026
Jharkhand News: लेवी गैंग के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, राहुल दुबे गैंग के 7 शार्पशूटर गिरफ्तार

Jharkhand News: लेवी गैंग के खिलाफ बड़ा एक्शन, राहुल दुबे गैंग के 7 शार्पशूटर गिरफ्तार

April 5, 2026
Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana: 3.89 Lakh Women in Ranchi District Receive March Installment; Over ₹97 Crore Disbursed

Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana: रांची जिले की 3.89 लाख महिलाओं को मिली मार्च की किस्त, ₹97 करोड़ से अधिक का हुआ भुगतान

April 5, 2026
Giridih News: ताड़ी बेचने के बहाने मासूम से दरिंदगी-नाबालिग से यौन शोषण का आरोपी सलाखों के पीछे

Giridih News: ताड़ी बेचने के बहाने मासूम से दरिंदगी-नाबालिग से यौन शोषण का आरोपी सलाखों के पीछे

April 5, 2026

अटल जी के योगदान को किया जा रहा नजरअंदाज: मरांडी

मरांडी ने कहा कि 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड की धरती से अलग राज्य का वादा किया था और 2000 में झारखंड का निर्माण कर उस वादे को निभाया। “अटल जी का योगदान किसी परिचय का मोहताज नहीं है। उन्होंने आदिवासी अस्मिता को एक नई पहचान दी,” उन्होंने कहा।

“क्या नाम बदलने से स्वास्थ्य व्यवस्था सुधरेगी?”

मरांडी ने सवाल उठाया कि सरकार यह बताए कि कैबिनेट के इस फैसले से क्या स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी? “क्या अब एम्बुलेंस समय पर पहुंचेगी? क्या क्लीनिकों में डॉक्टर और दवाइयों की व्यवस्था होगी? या फिर केवल नाम बदलकर राजनीति की रोटी सेंकी जा रही है?”

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि सरकार को वास्तव में मदर टेरेसा को सम्मान देना था, तो उनके नाम से कोई नई योजना शुरू करती। मगर मौजूदा सरकार सिर्फ राजनीतिक हित साधने में लगी हुई है।

Read More: बिहार वोटर वेरिफिकेशन मुद्दे पर संसद में विपक्ष का हंगामा, राहुल-प्रियंका ने किया मार्च

स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

नेता प्रतिपक्ष ने राज्य की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा, “आज झारखंड में ऐसी स्थिति है कि गर्भवती महिलाएं एम्बुलेंस न मिलने के कारण रास्ते में ही बच्चों को जन्म दे रही हैं। वृद्ध महिलाओं को खाट पर अस्पताल ले जाया जा रहा है और शवों को ढोने के लिए भी एम्बुलेंस नहीं मिल रही।”

“बुनियादी सुधार के बजाय नाम बदलने की राजनीति”

मरांडी ने सरकार को सलाह देते हुए कहा कि नाम बदलने के बजाय प्राथमिक चिकित्सा सेवाओं में सुधार करें। उन्होंने कहा, “झारखंड की जनता को नाम नहीं, इलाज चाहिए। सुविधाएं चाहिए। और इसके लिए सरकार को ज़मीन पर काम करना होगा, न कि प्रतीकों की राजनीति करनी चाहिए।”

 

Related Posts

Jharkhand Crime: पीएम किसान योजना के नाम पर किसानों से ठगी, दो साईबर अपराधी सलाखों के पीछे
झारखंड

Jharkhand Crime: पीएम किसान योजना के नाम पर किसानों से ठगी, दो साईबर अपराधी सलाखों के पीछे

April 5, 2026
Jharkhand News: लेवी गैंग के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, राहुल दुबे गैंग के 7 शार्पशूटर गिरफ्तार
झारखंड

Jharkhand News: लेवी गैंग के खिलाफ बड़ा एक्शन, राहुल दुबे गैंग के 7 शार्पशूटर गिरफ्तार

April 5, 2026
Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana: 3.89 Lakh Women in Ranchi District Receive March Installment; Over ₹97 Crore Disbursed
झारखंड

Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana: रांची जिले की 3.89 लाख महिलाओं को मिली मार्च की किस्त, ₹97 करोड़ से अधिक का हुआ भुगतान

April 5, 2026
Next Post
A tribute cum resolution meeting will be organized on July 26 in memory of martyr Subhash Munda, prominent leaders of the state will gather for the meeting

शहीद सुभाष मुंडा की याद में 26 जुलाई को श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा का होगा आयोजन, दलादिली में जुटेंगे राज्य के प्रमुख नेता

Prime Minister Narendra Modi completed 4078 days as Prime Minister, Babulal Marandi said – golden days of service and dedication

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बतौर प्रधानमंत्री पूरे किए 4078 दिन, बाबूलाल मरांडी ने कहा – सेवा और समर्पण के स्वर्णिम दिन

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand Crime: पीएम किसान योजना के नाम पर किसानों से ठगी, दो साईबर अपराधी सलाखों के पीछे

Jharkhand Crime: पीएम किसान योजना के नाम पर किसानों से ठगी, दो साईबर अपराधी सलाखों के पीछे

April 5, 2026

Google Big Update: खत्म हुआ इंतजार! अब एंड्रॉइड से iPhone में भेजें फाइलें, आ गया कमाल का फीचर

Jharkhand Politics: बालू से तेल निकालने का काम कर रही है महागठबंधन सरकार-भाजपा का बड़ा आरोप

Jharkhand News: लेवी गैंग के खिलाफ बड़ा एक्शन, राहुल दुबे गैंग के 7 शार्पशूटर गिरफ्तार

Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana: रांची जिले की 3.89 लाख महिलाओं को मिली मार्च की किस्त, ₹97 करोड़ से अधिक का हुआ भुगतान

Giridih News: ताड़ी बेचने के बहाने मासूम से दरिंदगी-नाबालिग से यौन शोषण का आरोपी सलाखों के पीछे

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra