Monday, February 16, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

मरांडी का आरोप: हेमंत सोरेन और DGP संरक्षण में हो रही अवैध वसूली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्य के कथित “अवैध DGP” के संरक्षण में राज्य में चल रहे बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के आरोप लगाए हैं।

September 22, 2025
in Breaking News, झारखंड
A A
Babulal Marandi's big allegation: Hemant Soren-DGP illegally extorted money under his protection

Babulal Marandi's big allegation: Hemant Soren-DGP illegally extorted money under his protection

Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधते हुए कहा कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्य के अवैध डीजीपी के इशारे पर राज्य को लूटने वाले कई अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।

श्री मरांडी ने कहा कि समाचारों से पता चल रहा है कि फिलहाल जमानत पर बाहर रामगढ़ पुलिस का वांटेड राजेश राम डीजीपी के कार्यालय में लगातार आता-जाता रहा, लेकिन पुलिस ने उसे कभी गिरफ्तार ही नहीं किया।

कहा कि पहली बार जब राजेश राम गिरफ्तार हुआ था, उसके बाद इंस्पेक्टर गणेश सिंह ने भुरकुंडा थाना प्रभारी से बात की थी। यह शायद वही गणेश हैं जिन्हें अवैध डीजीपी का वरदहस्त प्राप्त है, या यूं कहें तो अवैध डीजीपी के “अवैध संसाधन” संग्रहकर्ताओं की टीम के प्रमुख सदस्य हैं।

Related Post

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन को “मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा 2026” समारोह का मिला न्योता

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन को “मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा 2026” समारोह का मिला न्योता

February 16, 2026
Jharkhand News: मेयर प्रत्याशी रमा खलको के समर्थन में मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने किया जनसंपर्क

Jharkhand News: मेयर प्रत्याशी रमा खलको के समर्थन में मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने किया जनसंपर्क

February 16, 2026
Jharkhand News: सरना धर्म कोड की मांग की धमक अब दिल्ली में, 17 फरवरी से घेराव

Jharkhand News: सरना धर्म कोड की मांग की धमक अब दिल्ली में, 17 फरवरी से घेराव

February 16, 2026
Jharkhand News: पलामू एसपी का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट वायरल! अधिकारियों को भेजे मैसेज

Jharkhand News: पलामू एसपी का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट वायरल! अधिकारियों को भेजे मैसेज

February 16, 2026

कहा कि एक वायरल ऑडियो के मुताबिक पुलिस मुख्यालय में तैनात,अवैध डीजीपी अनुराग गुप्ता के करीबी माना जाने वाला सिपाही रंजीत राणा ने ओडिशा के उसी कारोबारी से संपर्क करने का प्रयास किया, जिससे राजेश राम ने कथित रूप से 65 लाख रुपए की वसूली की।

कहा कि उपरोक्त बातें सभी को कोई फिल्मी स्क्रिप्ट जैसा दिखाई देता होगा, लेकिन यह हकीक़त है। झारखंड को लूटकर खोखला करने की हकीक़त… राजेश, गणेश, राणा, दीपक जैसे कई और महारथी तो इस महालूट के किरदार मात्र हैं, जो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अवैध डीजीपी के इशारे पर अपने-अपने हिस्से के गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।

कहा कि हेमंत सोरेन जी को मेरे 1 मई 2025 का यह ट्वीट संज्ञान मे होगा। अगर भूल गये हों तो फिर से देख लें फिर यह बताएं कि-इन अवैध वसूलियों में उनकी कितनी हिस्सेदारी है?
कहा कि शराब घोटाले में समय पर चार्जशीट न कर छत्तीसगढ़ से लेकर एनसीआर दिल्ली तक जिन धनपशु माफियाओं को ज़मानत दिलवायी गयी उसमें सौ करोड़ से भी ज्यादा का वारा न्यारा होने की चर्चा है। इसमें मुख्यमंत्री को कितना शेयर मिला? अगर नहीं मिला तो चार्ज शीट न कर पाने के ज़िम्मेवार किन अफ़सरों पर उन्होंने कठोर कार्रवाई किया है और उन्हें क्या सज़ा मिली?

कहा कि ये राणा और गणेश जैसे कई लोगों के कार्यकलाप को जब उन्होंने पहले भी मुख्यमंत्री के संज्ञान और सोशल मीडिया में भी लाया था तो इन गंभीर मामलों में उनकी चुप्पी का राज क्या है?

कहा कि हेमंत जी, आज से करीब 30 साल पहले जब तकनीक विकसित नहीं हुई थी, तब भी जांच एजेंसियों ने चारा घोटाले का पर्दाफाश कर घोटालेबाजों को कड़ी सजा दिलाने का काम किया था। अब तो तकनीक काफी आगे जा चुकी है। आप यह कैसे मान बैठे हैं कि आप जो मर्जी सो लूट करते रहेंगे और मंहगे वकीलों के दम पर हर बार बच ही जायेंगे? कहीं लिखकर रख लीजिये। भले ही थोड़ा वक्त लगे लेकिन इन महाघोटालों के लिये देर सबेर आप पकड़े जायेंगे और सजा भी होगी। लालू प्रसाद जी को ही देख लीजिये। बीस साल लगे जरूर लेकिन सजा तो हुई ही। बबूल का पेड़ लगा रहे हैं तो कॉंटे भी तो आपको ही चुभेंगे न।

कहा कि झारखंड को लूटने का और सबूत मिटाने का जितना भी षड्यंत्र मुख्यमंत्री कर लें… लेकिन जांच एजेंसियां किसी को बख्शने वाली नहीं है, सबका हिसाब होगा, बराबर हिसाब होगा

Related Posts

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन को “मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा 2026” समारोह का मिला न्योता
झारखंड

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन को “मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा 2026” समारोह का मिला न्योता

February 16, 2026
Jharkhand News: मेयर प्रत्याशी रमा खलको के समर्थन में मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने किया जनसंपर्क
झारखंड

Jharkhand News: मेयर प्रत्याशी रमा खलको के समर्थन में मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने किया जनसंपर्क

February 16, 2026
Jharkhand News: सरना धर्म कोड की मांग की धमक अब दिल्ली में, 17 फरवरी से घेराव
झारखंड

Jharkhand News: सरना धर्म कोड की मांग की धमक अब दिल्ली में, 17 फरवरी से घेराव

February 16, 2026
Next Post
Maiyan Samman Yojna के लाभुकों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस दिन आएगी दिसंबर और जनवरी माह की किस्त

मंईयां सम्मान योजना: महिलाओं के लिए खुशखबरी, खातों में पहुंची सितंबर की ₹2500 की किस्त

CBSE and JAC make major changes in the 9th-12th registration and exam form process

CBSE और JAC ने 9वीं-12वीं पंजीयन और परीक्षा फॉर्म प्रक्रिया में किए बड़े बदलाव

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन को “मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा 2026” समारोह का मिला न्योता

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन को “मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा 2026” समारोह का मिला न्योता

February 16, 2026

Jharkhand News: मेयर प्रत्याशी रमा खलको के समर्थन में मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने किया जनसंपर्क

Jharkhand News: सरना धर्म कोड की मांग की धमक अब दिल्ली में, 17 फरवरी से घेराव

Jharkhand News: पलामू एसपी का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट वायरल! अधिकारियों को भेजे मैसेज

Jharkhand Politics: मोदी या ट्रंप-किसके इशारे पर चल रही सरकार? यूएस ट्रेड डील पर कांग्रेस का बड़ा हमला

Jharkhand Politics: झारखंड में ‘बिस्किट पॉलिटिक्स’-कांग्रेस ने चुनाव आयोग से कर दी कार्रवाई की मांग

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra