Thursday, March 5, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

हेमंत सरकार की नई शराब नीति पर बाबूलाल मरांडी का तीखा हमला, भाजपा ने आंदोलन की दी चेतावनी

May 17, 2025
in Breaking News, झारखंड, रांची
A A
हेमंत सरकार की नई शराब नीति पर बाबूलाल मरांडी का तीखा हमला, भाजपा ने आंदोलन की दी चेतावनी
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार की नई शराब नीति को लेकर तीखा हमला बोला है. उन्होंने इसे माफियाओं को कानूनी मान्यता देने की साजिश बताते हुए राज्य के राजस्व और पारदर्शिता दोनों के लिए घातक करार दिया.

प्रेसवार्ता में श्री मरांडी ने बताया कि उन्होंने पूर्व में भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शराब नीति की खामियों और नीयत पर सवाल उठाए थे और समय आने पर एक बार फिर बड़ा खुलासा करेंगे. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में यह तीसरी बार है जब शराब घोटाले की नींव रखी गई है. पहले दो मामले अभी जांच के दायरे में हैं, और अब तीसरी बार नई नीति के ज़रिए चहेते लोगों को उपकृत करने की कोशिश की जा रही है.

मरांडी ने कहा कि सरकार की नई नीति माफियाओं को खुली छूट देती है. नीति के अनुसार, शराब की दुकानें “नीलामी यूनिट” के आधार पर दी जाएंगी. प्रत्येक यूनिट में एक से चार दुकानें हो सकती हैं, और कोई भी व्यक्ति या समूह अधिकतम 12 यूनिट ले सकता है. इसका मतलब है कि एक समूह एक जिले में 48 और पूरे राज्य में 140 दुकानें तक हासिल कर सकता है.

Related Post

Bihar Politics: Ruckus in Bihar politics: JMM and RJD attack BJP, say – conspiracy hatched to remove Nitish Kumar from power

Bihar Politics: बिहार की सियासत में घमासान: झामुमो और राजद का भाजपा पर हमला, बोले— Nitish Kumar को कुर्सी से हटाने की रची गई साजिश

March 5, 2026
MS Dhoni fined for over-speeding on the roads of Ranchi, traffic police issued a challan

MS Dhoni Over-speeding Fine: रांची की सड़कों पर धोनी को भारी पड़ी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान

March 5, 2026
Palamu Murder: पलामू में खून की होली! बुजुर्ग को टांगी से काटकर उतारा मौत के घाट

Palamu Murder: पलामू में खून की होली! बुजुर्ग को टांगी से काटकर उतारा मौत के घाट

March 5, 2026
Nitish Kumar Rajya Sabha: major political upheaval in Bihar, read the statements of Rohini Acharya and K.C. Tyagi

Nitish Kumar Rajya Sabha: बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर, जानिए रोहिणी आचार्य और के.सी. त्यागी के बड़े बयान

March 5, 2026

उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े कारोबारी पहले से ही कई कंपनियां बनाकर बैठे हैं और वे अलग-अलग नामों से नीलामी में भाग लेकर पूरे राज्य के शराब व्यापार पर कब्जा कर लेंगे. इससे कुछ ही नामों का एकाधिकार स्थापित हो जाएगा और स्थानीय व बेरोजगार लोगों के लिए कोई स्थान नहीं रहेगा.

भाजपा नेता ने कहा कि इस नीति से राज्य को भारी राजस्व हानि होगी और केवल सत्ता के करीबी रसूखदार व्यापारी ही लाभ उठा पाएंगे. छोटे उद्यमी, बेरोजगार और ग्रामीण पूरी तरह से बाहर हो जाएंगे.

मरांडी ने वैकल्पिक नीति का सुझाव देते हुए कहा कि “एक व्यक्ति-एक दुकान” की नीति अपनाई जाए. इससे व्यापार में समानता और पारदर्शिता आएगी. उन्होंने यह भी मांग की कि जिस व्यक्ति को लाइसेंस मिले, वही दुकान संचालित करे और परिवार की प्रत्यक्ष भागीदारी भी अनिवार्य हो.

उन्होंने अधिसूचित क्षेत्रों में जनसंख्या के अनुपात में दुकानें आरक्षित करने की मांग की ताकि स्थानीय समुदायों को न्यायसंगत भागीदारी मिल सके और माफियागिरी से मुक्ति मिले. इसके अलावा, उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को वैध दुकानें आवंटित करने की मांग की जो आज भी सड़क किनारे हड़िया बेचने को मजबूर हैं.

मरांडी ने चेतावनी दी कि अगर सरकार इस नीति को वापस नहीं लेती या इसमें बदलाव नहीं करती, तो भाजपा प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी. पार्टी प्रखंड और जिला स्तर तक संघर्ष करेगी और चुप नहीं बैठेगी.

प्रेसवार्ता में भाजपा के मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक और प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह भी मौजूद रहें.

Related Posts

Bihar Politics: Ruckus in Bihar politics: JMM and RJD attack BJP, say – conspiracy hatched to remove Nitish Kumar from power
झारखंड

Bihar Politics: बिहार की सियासत में घमासान: झामुमो और राजद का भाजपा पर हमला, बोले— Nitish Kumar को कुर्सी से हटाने की रची गई साजिश

March 5, 2026
MS Dhoni fined for over-speeding on the roads of Ranchi, traffic police issued a challan
Breaking News

MS Dhoni Over-speeding Fine: रांची की सड़कों पर धोनी को भारी पड़ी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान

March 5, 2026
Palamu Murder: पलामू में खून की होली! बुजुर्ग को टांगी से काटकर उतारा मौत के घाट
झारखंड

Palamu Murder: पलामू में खून की होली! बुजुर्ग को टांगी से काटकर उतारा मौत के घाट

March 5, 2026
Next Post
One show mandatory for regional language films in all cinema halls of Jharkhand: Chamber

झारखण्ड के सभी सिनेमाघरों में क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों के लिए एक शो अनिवार्य : चैम्बर

The dream of home for 3533 families of Ranchi was fulfilled through Abua Awas Yojana

अबुआ आवास योजना से रांची के 3533 परिवारों का पूरा हुआ घर का सपना

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Bihar Politics: Ruckus in Bihar politics: JMM and RJD attack BJP, say – conspiracy hatched to remove Nitish Kumar from power

Bihar Politics: बिहार की सियासत में घमासान: झामुमो और राजद का भाजपा पर हमला, बोले— Nitish Kumar को कुर्सी से हटाने की रची गई साजिश

March 5, 2026

MS Dhoni Over-speeding Fine: रांची की सड़कों पर धोनी को भारी पड़ी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान

Palamu Murder: पलामू में खून की होली! बुजुर्ग को टांगी से काटकर उतारा मौत के घाट

Ayatollah Ali Khamenei Mashhad: मशहद में होंगे सुपुर्द-ए-खाक, तेहरान में भव्य विदाई की तैयारी

Nitish Kumar Rajya Sabha: बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर, जानिए रोहिणी आचार्य और के.सी. त्यागी के बड़े बयान

Big Breaking : नीतीश कुमार के नामांकन के बाद बिगड़े हालात! जदयू कार्यकर्ताओं का हंगामा

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra