Wednesday, March 11, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

झारखण्ड के सभी सिनेमाघरों में क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों के लिए एक शो अनिवार्य : चैम्बर

झारखण्ड चैम्बर की फिल्म, कला एवं संस्कृति उप समिति की बैठक चैम्बर भवन में संपन्न हुई। जिसमें राज्य भर से फिल्म कला के क्षेत्र से जुड़े फिल्म निर्माता एवं कलाकारों ने इस बैठक में हिस्सा लिया|

May 17, 2025
in Breaking News, झारखंड, रांची
A A
One show mandatory for regional language films in all cinema halls of Jharkhand: Chamber

One show mandatory for regional language films in all cinema halls of Jharkhand: Chamber

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखण्ड चैम्बर की फिल्म, कला एवं संस्कृति उप समिति की बैठक चैम्बर भवन में संपन्न हुई। जिसमें राज्य भर से फिल्म कला के क्षेत्र से जुड़े फिल्म निर्माता एवं कलाकारों ने इस बैठक में हिस्सा लिया| यह कहा गया कि राज्य के सभी सिनेमाघरों में प्रतिदिन एक प्राइम टाइम शो क्षेत्रीय भाषाओँ की फिल्मों के लिए आरक्षित किया जाए, यह बहुत ही दुर्भाग्य का विषय है कि फिल्म तो बन जा रही है परन्तु उसे दर्शाने के लिए सिनेमा हॉल उपलब्ध नहीं है, झारखण्ड की ही फिल्मों को झारखण्ड के सिनेमाघरों में कोई स्थान नहीं दिया जाता, अन्य राज्यों के तर्ज पर झारखण्ड में भी क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को प्रतिदिन दिखाया जाए|

 

इस बात पर भी चर्चा की गई कि फिल्मों को दी जाने वाली सब्सिडी जो कि आठ सालों से बंद है। इससे झारखण्ड के कलाकार बेरोजगारी के कगार पर है जबकि यह सरकार की फिल्म नीति में शामिल है। बावजूद इसके सब्सिडी नहीं दी जा रही है। इसे भी गंभीरता से संज्ञान में लिया जाए | चैम्बर अध्यक्ष परेश गट्टानी एवं महासचिव आदित्य मल्होत्रा ने संयुक्त रूप से कहा कि एक छोटी सी फिल्म बनाने में 40-50 लाख की लागत लगती है, इसे प्राथमिकता मिलनी चाहिए साथ ही क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को टैक्स फ्री भी किया जाना चाहिए, ताकि यहाँ के लोगों को प्रोत्साहन मिले। इससे यहाँ पर पर्यटन भी बढेगा और सरकार को भी राजस्व की प्राप्ति होगी | इस बात पर भी चर्चा की गई कि राज्य के 12 जिलों में एक भी सिनेमाघर नहीं है | जिसके कारण दर्शकों तक फ़िल्में नहीं पहुँच पाती हैं, फिल्मकारों को जिला भवन, ब्लाक हॉल, सामुदायिक भवन, धमकुडिया भवन आदि स्थानों में फिल्मकारों को अपनी फिल्म दिखाने की अनुमति दी जाए, इससे सरकार को राजस्व भी बढेगा साथ ही गाँव-गाँव तक सरकार की लाभुक योजनाओं को भी फिल्म के बीच में प्रचार के तौर पर डालकर आसानी से पहुँचाया जा सकता है|

Related Post

Jharkhand Weather Update Temperature will rise after March 11 know how long the warning of rain and hailstorm will last

Jharkhand Weather Update: 11 मार्च के बाद बढ़ेगा तापमान, जानें कब तक रहेगी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

March 11, 2026
Why are constitutional institutions being rendered inactive? BJP's major accusation against the Hemant government.

संवैधानिक संस्थाओं को क्यों कर रही है निष्क्रिय? हेमंत सरकार पर BJP का बड़ा आरोप

March 10, 2026
Will planes now land safely even in fog? Big news from Ranchi Airport

अब कोहरे में भी सुरक्षित उतरेगा विमान? Ranchi Airport से आई बड़ी खबर

March 10, 2026
Jharkhand: Thousands of rupees deducted without notice! Electricity department workers raise a serious question

Jharkhand: बिना बताए काट लिए हजारों रुपये! बिजली विभाग के कामगारों ने उठाया बड़ा सवाल

March 10, 2026

 

आज की बैठक में चैम्बर अध्यक्ष परेश गट्टानी, उपाध्यक्ष ज्योति कुमारी, महासचिव आदित्य मल्होत्रा,सह सचिव नवजोत अलंग,  कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल उप समिति चेयरमैन आनंद जालान बॉलीवुड एक्टर देवेश खान, पश्चिम सिंघ्भुम से कोल्हान हॉ फिल्म एंड म्यूजिक एसोसियेशन सदस्य किशन अग्रवाल, राजीव प्रकाश चौधरी, विवेक नायक, सौरव सिंह, सत्यजीत सुंडी, बुलंद अख्तर, ओम प्रकाश भगत, रामू लकड़ा, प्रमोद सेठ, सूरज तिर्की, रेयंश समद, बिनोद कुमार सिन्हा, देवपूजन ठाकुर, विजय लकड़ा सहित राज्य के कई फिल्म निर्माता एवं कलाकार मौजूद थे |

Related Posts

Jharkhand Weather Update Temperature will rise after March 11 know how long the warning of rain and hailstorm will last
झारखंड

Jharkhand Weather Update: 11 मार्च के बाद बढ़ेगा तापमान, जानें कब तक रहेगी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

March 11, 2026
Why are constitutional institutions being rendered inactive? BJP's major accusation against the Hemant government.
झारखंड

संवैधानिक संस्थाओं को क्यों कर रही है निष्क्रिय? हेमंत सरकार पर BJP का बड़ा आरोप

March 10, 2026
Will planes now land safely even in fog? Big news from Ranchi Airport
Breaking News

अब कोहरे में भी सुरक्षित उतरेगा विमान? Ranchi Airport से आई बड़ी खबर

March 10, 2026
Next Post
The dream of home for 3533 families of Ranchi was fulfilled through Abua Awas Yojana

अबुआ आवास योजना से रांची के 3533 परिवारों का पूरा हुआ घर का सपना

horoscope-today

कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें आज का 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Aaj ka Rashifal 11 March 2026 Luck will shine for these 5 zodiac signs, know Wednesday's fortune and Chaitra Navratri update

Aaj Ka Rashifal 11 March 2026: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें बुधवार का भाग्यफल और चैत्र नवरात्रि अपडेट

March 11, 2026

Jharkhand Weather Update: 11 मार्च के बाद बढ़ेगा तापमान, जानें कब तक रहेगी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

Commercial LPG संकट पर स्वास्थ्य मंत्री का हस्तक्षेप, केंद्र सरकार को लिखा पत्र

संवैधानिक संस्थाओं को क्यों कर रही है निष्क्रिय? हेमंत सरकार पर BJP का बड़ा आरोप

अब कोहरे में भी सुरक्षित उतरेगा विमान? Ranchi Airport से आई बड़ी खबर

Jharkhand: बिना बताए काट लिए हजारों रुपये! बिजली विभाग के कामगारों ने उठाया बड़ा सवाल

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra