Tuesday, May 19, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

पेसा नियमावली पर रघुवर दास की टिप्पणी को बंधु तिर्की ने बताया भ्रामक

May 28, 2025
in झारखंड, राजनीति
A A
Bandhu Tirkey called Raghubar Das's comment on PESA rules misleading
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi News- झारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बंधु तिर्की ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. बता दें रघुवर दास ने पेसा कानून को लागू न किए जाने का कारण “विदेशी धर्म” को बताया था. जिसको बंधु तिर्की ने अतार्किक, हल्की और भ्रामक बयानबाज़ी करार देते हुए कहा कि, रघुवर दास को यह स्पष्ट करना चाहिए कि झारखंड में उन्हें कौन-सा विदेशी धर्म दिखाई दे रहा है जो पेसा नियमावली के रास्ते में बाधा बन रहा है.

झारखंड की अस्मिता पर चोट नहीं सहेगा इंडि गठबंधन: तिर्की

बंधु तिर्की ने कहा कि झारखंड सरकार विशेष रूप से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पेसा नियमावली को लेकर संवेदनशील और गंभीर हैं. यह सरकार किसी राजनीतिक एजेंडे के बजाय जनाकांक्षाओं के आधार पर निर्णय लेती है, न कि भाजपा की तरह एकतरफा और मनमाने तरीकों से. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार पर केवल जनता की उम्मीदों का दबाव है, किसी और का नहीं.

Read more- हज– नफरत नहीं, मोहब्बत का सफर है बोले डॉ. इरफान अंसारी

सरना धर्म कोड पर भी भाजपा को घेरा

बंधु तिर्की ने भाजपा नेताओं से यह सवाल किया कि आदिवासी धर्म-संस्कृति के प्रति संवेदनशीलता दिखाने के बजाय वे अब तक सरना धर्म कोड के लिए केंद्र सरकार पर दबाव क्यों नहीं बना पाए. अगर वाकई रघुवर दास और भाजपा आदिवासियों के अस्तित्व और पहचान के प्रति ईमानदार हैं, तो उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सरना धर्म कोड लागू करवाने की मांग करनी चाहिए.

झारखंड की जमीन की सुरक्षा और आदिवासी अधिकारों की बात

उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रघुवर दास के शासनकाल में सीएनटी-एसपीटी एक्ट में छेड़छाड़ की कोशिश की गई और झारखंड की ज़मीनें उद्योगपतियों को सौंपने की साजिशें रची गईं, मगर जनता ने उसे नाकाम कर दिया.

Read more- रांची को मिलेगी दो नई बड़ी सड़कें: शहर को रिंग रोड से जोड़ेगा 6 लेन हाईवे

तेज़ी से आगे बढ़ रही है हेमंत सरकार – तिर्की

बंधु तिर्की ने जोर देकर कहा कि हेमंत सरकार जल, जंगल, जमीन की रक्षा के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है और आदिवासी अस्मिता, अस्तित्व व पहचान से बड़ा कोई मुद्दा नहीं है.

सरकार आदिवासियों से जुड़े मामलों में किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगी. भाजपा को चाहिए कि वह सकारात्मक सहयोग दे, राज्य के विकास में भूमिका निभाए, न कि विरोध की राजनीति करे.

 

Related Posts

Two smugglers arrested with brown sugar in Lohardaga, 10 grams of narcotic substance seized along with Thar vehicle
झारखंड

Lohardaga में ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, थार वाहन समेत 10 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त

May 19, 2026
West Singhbhum Chakradharpur-Porahat forest Encounter between security forces and Naxals
Breaking News

West Singhbhum(पश्चिमी सिंहभूम) के चक्रधरपुर पोड़ाहाट जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

May 19, 2026
The Supreme Court's order is unreflected in Ranchi; the shelter home plan remains in limbo, and stray dogs continue to terrorize.
झारखंड

आदेश सुप्रीम कोर्ट का, लेकिन Ranchi में नहीं दिख रहा असर; शेल्टर होम योजना अधर में, आवारा कुत्तों का आतंक जारी

May 19, 2026
Next Post
Asian Athletics Championships

गुलवीर सिंह की एतिहासिक दौड़: किसान का बेटा बना एशिआइ चैंपियन

Employment officer arrested for 5 thousand rupees, ACB's action causes commotion

5 हजार के चक्कर में गिरफ्तार हुए रोजगार सेवक, एसीबी की कार्रवाई से हड़कंप

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Two smugglers arrested with brown sugar in Lohardaga, 10 grams of narcotic substance seized along with Thar vehicle

Lohardaga में ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, थार वाहन समेत 10 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त

May 19, 2026

West Singhbhum(पश्चिमी सिंहभूम) के चक्रधरपुर पोड़ाहाट जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

आदेश सुप्रीम कोर्ट का, लेकिन Ranchi में नहीं दिख रहा असर; शेल्टर होम योजना अधर में, आवारा कुत्तों का आतंक जारी

Bread Price Hike: महंगाई का झटका, ब्रेड के दाम में भारी बढ़ोतरी, जानिए अब क्या हैं नई कीमतें

Breaking News: Hotwar Jail Case में झालसा-डालसा की जांच तेज, पीड़िता ने टीम के समक्ष लगाए गंभीर आरोप

मंत्री Irfan Ansari ने की Rahul Gandhi से मुलाकात

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra