Bank Holiday: अगर आपको Bank में कोई बहुत जरुरी काम है तो कोशिश करें आझ ही उस काम को निपटा लें, क्योंकि अगर आप इस काम को कल पर टालेंगे तो आपको अगले 4 दिनों तक इंतजार करना पड़ सकता है। कल यानी 24 जनवरी से बैंक अगले 4 दिनों तक बंद रहेंगे।
Read More: जेएमएम का पलटवार: भाजपा को दावोस की समझ नहीं, ‘व्हाइट बैज’ झारखंड का सम्मान है
किन कारणों से बंद रहेंगे बैंक
वर्तमान व्यवस्था के अनुसार, बैंकों में रविवार के साथ-साथ महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश रहता है। 24 जनवरी को शनिवार है, इसके बाद 25 जनवरी को रविवार और सोमवार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में छुट्टी रहेगी। 27 जनवरी को बैंक कर्मचारियों की यूनियनों द्वारा देशव्यापी हड़ताल बुलाई गई है। इसके चलते बैंक पूरे चार दिन बंद रहेंगे। बैंक शाखाओं में कोई कामकाज नहीं होगा।
डिजिटल सुविधाएं मिलती रहेंगी
उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है कि भले ही बैंक शाखाओं में इन चार दिनों में कोई कामकाज न हो, लेकिन ऑनलाइन सेवाएं मिलती रहेंगी। मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम सहित डिजिटल चैनल चालू रहेंगे।













