Dhanbad: एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पीयूष सिन्हा ने सोमवार को समाहरणालय में पशुधन स्वास्थ्य और रोग नियंत्रण कार्यक्रम के लिए गठित डिस्ट्रिक्ट मॉनिटरिंग यूनिट (डीएमयू) की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पशुधन स्वास्थ्य और रोग नियंत्रण कार्यक्रम 18 जुलाई 2025 तक निर्धारित है। इसमें पशुओं के खुर एवं मुंह तथा गांठदार त्वचा रोग से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा है।
Read more: बैंक मोड़ ओवरब्रिज के एक लेन का काम पूरा, दूसरे लेन का मरम्मत 1 जून से – एडीएम
सभी प्रखंड स्तरीय नोडल पदाधिकारी को दिया निर्देश
साथ ही उन्होंने कहा कि पशुओं के टीकाकरण से पूर्व उनमें ईयर टैग जरूर लगवाए। टीकाकरण के बाद पशु के रजिस्ट्रेशन के साथ पूरा विवरण भारत पशुधन एप में अपलोड करें। सभी टीकाकरण का इस एप में एंट्री करना अनिवार्य है। उन्होंने सभी प्रखंड स्तरीय नोडल पदाधिकारी को समय-समय पर प्रखंड का भ्रमण कर पशु चिकित्सा पदाधिकारी एवं टीकाकर्मियों के साथ बैठक करने का भी निर्देश दिया।
बैठक में ये थे मौजूद
बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी, अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी डॉ असीम कुमार सिंह, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सिद्दीकी एम मनौवर, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ आलोक कुमार सिन्हा, सहायक कुक्कुट पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार आदि मौजूद थे

न्यूज डेस्क राइटर, खबर मन्त्र। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल जगत और वायरल समसामयिक विषयों पर त्वरित और सटीक समाचार संपादन।








