Dhanbad: सोमवार को पंचेत ओपी क्षेत्र के डुमरी जोड़ जंगलों में अवैध कोयला खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। बीसीसीएल (Bharat Coking Coal Limited), सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में संचालित दर्जनों अवैध कोयला मुहानों को जेसीबी की मदद से बंद कराया।
Read more: 27 जून से रांची में निकलेगी भव्य रथ यात्रा, तारीख, इतिहास और महत्व जानें एक क्लिक में
डोजरिंग कर बंद किए गए अवैध सुरंग और कुंआ नुमा मुहाने
बीसीसीएल एरिया-12 के महाप्रबंधक शशि भूषण कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। डुमरी जोड़ के जंगलों में अवैध रूप से खोदे गए सुरंगों और कुंआ नुमा मुहानों से भारी मात्रा में कोयला निकाला जा रहा था। प्रशासन ने इन मुहानों की डोजरिंग कर उन्हें पूरी तरह बंद कर दिया है।
कारगिल जंगल बना अवैध कोयला खनन का अड्डा
कारगिल के जंगलों में बंद खदानों को टारगेट करके सैकड़ों अवैध कोयला मुहाने खोले गए थे। यहां बंगाल से लाए गए मजदूरों के जरिए दिन-रात अवैध उत्खनन कराया जा रहा था। यह पूरी गतिविधि वर्षों से चल रही थी, जिसकी सूचना बार-बार बीसीसीएल प्रबंधन को मिल रही थी।
सूचना मिलते ही बीसीसीएल ने उठाया सख्त कदम
गोपनीय सूचना के आधार पर बीसीसीएल ने सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस के सहयोग से अवैध खनन रोकने की कार्रवाई शुरू की। रविवार शाम और सोमवार को जेसीबी की मदद से कई मुहानों की खुदाई बंद की गई, जिससे कोयला माफिया में हड़कंप मच गया।
Read more: झारखंड में Corona के नए वैरिएंट की दस्तक: घबराने की नहीं, सर्तक रहने की अवश्कता
तस्करों में मचा हड़कंप, निरसा क्षेत्र में फैली दहशत
अभियान की खबर फैलते ही पूरे निरसा विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय कोयला तस्करों में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा एजेंसियों ने यह साफ कर दिया है कि अवैध कोयला खनन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।
प्रशासन का संदेश: अवैध खनन को किसी भी कीमत पर नहीं दी जाएगी छूट
बीसीसीएल और सुरक्षा एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि कोयला चोरी या अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी इसी तरह के सघन अभियान चलाकर क्षेत्र को कोयला माफियाओं से मुक्त किया जाएगा।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








