Big Breaking : झारखंड की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। उद्योगपति और पूर्व राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी झारखंड से राज्यसभा चुनाव में अपनी ताल ठोंकने वाले हैं। नथवानी को बीजेपी से समर्थन मिलने की बात सामने आ रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
Big Breaking: बीजेपी के सभी विधायकों को रांची पहुंचने का निर्देश
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी नेतृत्व ने झारखंड में स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अपने सभी विधायकों को तुरंत राजधानी रांची पहुंचने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही झारखंड से बाहर मौजूद विधायकों को भी सोमवार सुबह तक हर हाल में राजधानी पहुंचने को कहा गया है।
Read More- मांडर गैंगरेप मामले में नाबालिग समेत 8 गिरफ्तार, प्रेमी ही निकला साजिशकर्ता
Big Breaking: बीजेपी विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई
सूत्रों से मिली जानकारी के मुतााबिक रविवार रात 10 बजे बीजेपी विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। माना जा रहा है कि बैठक में राज्यसभा चुनाव की रणनीति, विधायकों की एकजुटता और संभावित उम्मीदवारों के समर्थन पर विस्तार से चर्चा होगी।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि परिमल नथवानी को यदि बीजेपी का समर्थन मिलता है तो राज्यसभा का चुनाव बेहद रोमांच होने वाला है। बीजेपी के समर्थन के बाद चुनावी समीकरण बदलने वाले हैं। सबकी नजर बीजेपी की अहम बैठक पर टिकी हुई है।
Read More- कोडरमा में युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव का माहौल

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









