Big Breaking: केरल और असम में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने लिस्ट जारी कर दी है। असम के लिए पहली लिस्ट तो वहीं केरल के लिए बीजेपी ने दूसरी लिस्ट जारी की है। बीजेपी ने आज असम चुनाव के लिए 88 सीटों पर अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है।
Read More- Koderma News: कोडरमा में विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में मिला शव-पति फरार, जांच में जुटी पुलिस

Big Breaking: जालुकबारी सीट से छठी बार मैदान में उतरेंगे हिमंता
इस सूची में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा का नाम भी है, जो अपनी पारंपरिक जालुकबारी सीट से छठी बार मैदान में उतरेंगे। दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में पार्टी में शामिल हुए प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर से टिकट मिला है, जबकि पूर्व कांग्रेस नेता भूपेन बोरा को भी मौका दिया गया है।

Big Breaking: केरल में बीजेपी की 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी
वहीं केरल में बीजेपी ने दूसरी सूची जारी करते हुए 39 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। बीजेपी केरल में अब तक कुल 86 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार चुकी है। इस बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने साफ कर दिया है कि वे मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं। इस बार वे चुनाव भी नहीं लड़ेंगे।
Read More- ICC T20 Ranking: बिना मैच खेले टॉप-5 पर पहुंचे बुमराह-देखे टी-20 की ताजा रैकिंग
दूसरी ओर, ADR और केरल इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि 132 मौजूदा विधायकों में से 92 पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें 25% पर गंभीर आरोप शामिल हैं।












