Indore Fire Tragedy : मध्य प्रदेश के इंदौर से एक दर्दनाक घटना निकलकर सामने आ रही है जहां एक घर में चार्जिंग में लगे कार से अचानक भयंकर आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि घर में सो रहे एक ही परिवार के 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं कई लोगों के गंभीर रुप से घायल होने की सूचना है। घटना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।
Read More- Dhanbad News: खदान में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी
Indore Fire Tragedy : चार्जिंग में लगी इलेक्ट्रिक कार से भड़की आग
मिली जानकारी के मुताबिक देर रात चार्जिंग पर लगी एक इलेक्ट्रिक कार में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि तीन मंजिला मकान इसकी चपेट में आ गया। इस दौरान घर में सो रहे लोगों को भागने का मौका नहीं मिला और 8 लोगों की मौत हो गई।
इस हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की जान चली गई, जिनमें घर के मुखिया और उनकी गर्भवती बहू भी शामिल हैं। चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि मृतकों में कई रिश्तेदार थे, जो हाल ही में बिहार से मिलने आए थे।
Indore Fire Tragedy : घर के अंदर रखे गैस सिलिंडर में एक के बाद एक हुए धमाके
भड़की आग ने घर के अंदर रखे गैस सिलेंडरों को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया, जिससे लगातार एक के बाद एक तेज धमाके होने लगे। इन विस्फोटों से मकान का एक हिस्सा भी ढह गया और हालात और भयावह हो गए। बिजली कटने के कारण घर के डिजिटल लॉक काम नहीं कर सके, जिससे अंदर फंसे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।
Read More-Dhanbad News: भाजपा नेता धर्मजीत सिंह ने किया सरेंडर गए जेल
स्थानीय लोगों का कहना है कि दमकल टीम को पहुंचने में काफी देर लगी, जिससे नुकसान और बढ़ गया। घटना की सूचना के बाद पहुंची कई दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में घायल लोगो को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









