CM Hemant Soren: झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो से आज झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधान सभा अध्यक्ष को राज्य सरकार की ओर से प्रकाशित “JHARKHAND RISING A GLOBAL STORY” पुस्तक तथा कॉफी टेबल बुक सप्रेम भेंट की।
Read More- Dhanbad News: खदान में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी
CM Hemant Soren ने बाबूलाल मरांडी और वित्तमंत्री को भेंट की पुस्तक
“JHARKHAND RISING A GLOBAL STORY” पुस्तक में राज्य सरकार की ओर से विगत जनवरी माह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में 11 सदस्य प्रतिनिधिमंडल के दावोस एवं यूनाइटेड किंगडम (लंदन) दौरे का विस्तृत प्रतिवेदन समर्पित है तथा कॉफी टेबल बुक में राज्य सरकार द्वारा किए गए विकासात्मक कार्यों की समग्र जानकारी समाहित की गई है।
Read More-Dhanbad News: भाजपा नेता धर्मजीत सिंह ने किया सरेंडर गए जेल
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को “JHARKHAND RISING A GLOBAL STORY” पुस्तक एवं कॉफी टेबल बुक सप्रेम भेंट की।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








