Chatra News: चतरा पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के काले धंधे का पर्दाफाश किया है। सुंयुक्त टीम ने पोस्तिया गांव में छापेमारी करते हुए अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इसके साथ ही पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
Chatra News: खतरनाक केमिकल और स्प्रिट से तैयार की जा रही थी नकली शराब
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पोस्तिया गांव के एक घर में अवैध शराब की फैक्ट्री चल रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उत्पाद विभाग की टीम के साथ मिलकर उस घर में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस को यहां खतरनाक केमिकल और स्प्रिट से नकली शराब तैयार की जा रही थी, जो लोगों की जान के लिए गंभीर खतरा बन सकती थी।
Chatra News: बिहार में ऊंचे दामों पर बेची जाती थी शराब
जांच में सामने आया कि यह शराब महंगे ब्रांड के नाम पर तैयार कर बिहार में ऊंचे दामों पर बेची जा रही थी। छापेमारी के दौरान 1300 से अधिक बोतलें, नकली स्टिकर, ढक्कन और बोतल सील करने की मशीन बरामद की गई।
पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। हालांकि गिरोह के मुख्य संचालक फरार हो गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क का फैलाव बड़ा हो सकता है और इसकी गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गई है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









