Ranchi: पूरे झारखंड में इन दिनों हाथियों के तांडव की खबर साामने आ रही है। हालिया घटना की बात की जाए तो गोमिया क्षेत्र में हाथियों का उतपात देखने को मिला है। यहां दो लोगों की दर्दनाक मौत हुई है तो चार लोग घाटल हो गए है। इस ह्रदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है। घायलों का इलाजा रांची के रिम्स अस्पताल में चल रहा है। जहां आज मुख्यमंत्री Hemant soren के निर्देश पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और मंत्री योगेंद्र महतो रिम्स पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।
परिजनों को 4-4 लाख की दी जाएगी सहायता राशि
इस दौरान मंत्रियों ने डॉक्टरों को निर्देश दिया की सभी घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज किया जाए और किसी भी तरह की लापरवाही न हो। चिकित्सकों के अनुसार चार बच्चे और एक महिला खतरे से बाहर है तथा उनका इलाज जारी है। हाल चाल जानने के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने घोषणा की है कि मृतकों के परिजनों को एक सप्ताह के भीतर 4-4 लाख की सहायता राशि दी जाएगी, जबकि घायलों के इलाज का पूरा खर्चा राज्य सरकार उठाएगी। दोनों मंत्रियों ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की औऱ हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
हाथियों के बढ़ते हमलों पर मंत्रियों ने जताई चिंता
हाथियों के बढ़ते हमलों पर चिंता जताते हुए मंत्रियों ने कहा कि जंगलों के सिकुड़ने और मानव-वन्यजीव संघर्ष की समस्या पर स्थायी समाधान जरूरी है। संबंधित विभागों को रोकथाम के लिए ठोस योजना बनाने के निर्देश दिए गए है। मंत्री योगेंद्र महतो ने कहा कि वे क्षेत्र की जनता के साथ हर परिस्थिति में खड़े रहेंगे। वहीं स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने रिम्स के विस्तार औऱ राज्य में बेहतर स्वास्थ्य ढांचा विकसित करने की जरूरत पर भी जोर दिया है। सरकार ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकरने के लिए दीर्धकालिक कदम उठाए जाएंगे।











