Big Breaking : धनबाद से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस और गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटरों के बीच हुई मुठभेड़ की घटना हुई है। घटना में एक अपराधी को गोली लगने की सूचना है।
Big Breaking : एक अन्य साथी मौके से फरार होने में सफल
अपराधी की पहचान सुदीश ओझा के रूप में की गई है, जबकि उसका एक अन्य साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए इलाके में लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।













