Jharkhand Weather Update: झारखंड के मौसम में लगातार पिछले 2 दिनों से बदलाव के संकेत देखने को मिल रहे है । मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक खराब मौसम की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के द्वारा बताया गया था कि 6 मार्च से लेकर 10 मार्च तक झारखंड के मौसम का मिजाज यूं ही बदलता हुआ रहेगा। यदि आप झारखंड में रहते हैं, तो आपको आगामी दिनों के लिए सतर्क रहने की आवश्यकता है। रांची समेत मध्य और उत्तर-पूर्वी जिलों में 9 से 11 मार्च के बीच मौसम के सक्रिय रहने की संभावना है, इसके दौरान कहीं-कहीं तेज हवा और वज्रपात की भी आशंका है। मौसम विभाग ने इन स्थितियों को देखते हुए कुछ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
Jharkhand Weather Update: बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के कारण झारखंड के मौसम में बड़े बदलाव देखे जा रहे हैं। हालांकि 12 मार्च के बाद मौसम के साफ और शुष्क होने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में फिलहाल तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।
Jharkhand Weather Update: 9 मार्च से 11 मार्च तक मौसम का हाल
9 मार्च से 11 मार्च के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज और चमक के साथ मध्यम बारिश की संभावना देखी जा रही है। 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जो नुकसानदेह भी हो सकती हैं। मौसम विभाग ने रांची समेत मध्य और उत्तर-पूर्वी झारखंड के जिलों में वज्रपात (आकाशीय बिजली) को लेकर अलर्ट भी जारी किया है।
तापमान में बदलाव
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, फिलहाल तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। राज्य के अधिकतम तापमान में -2 से +2 डिग्री सेल्सियस तक का उतार-चढ़ाव संभव है। कुछ स्थानों पर इसमें 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। हाल के आंकड़ों की बात करें तो मेदिनीनगर 35.2 डिग्री तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म जिला रहा है।
आम जनता के लिए मौसम विभाग की सलाह
- बिजली कड़कने के दौरान पेड़ या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें।
- घर के अंदर रहें तेज हवा के दौरान बाहर निकलने से बचें।
- सतर्क रहें स्थानीय समाचार और मौसम विभाग के अपडेट पर नज़र रखें।












