Big Breaking : दुबई में चल रहे प्रतिष्ठित एयर शो के दौरान शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब भारतीय वायुसेना का तेजस लड़ाकू विमान प्रदर्शन उड़ान के बीच अनियंत्रित होकर गिर गया। हादसे में पायलट की मौत की सूचना है।
Read More-सोमेश सोरेन ने विधायक पद की ली शपथ, स्टीफन मरांडी रहे मौजूद
अल मक्तूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हो रही इस फ्लाइट डेमो के दौरान विमान नीचे आते ही आग का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया। भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 3:40 बजे हुई इस दुर्घटना में तेजस के पायलट की जान नहीं बच सकी। भारतीय वायुसेना ने घटना की पुष्टि करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की है।
Read More-सगाई की सुबह मातम में बदली: गोधरा में एक ही परिवार के चार सदस्यों की दम घुटने से दर्दनाक मौत
जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी गठित
दुर्घटना के तुरंत बाद वायुसेना ने क्रैश की तकनीकी और परिचालन कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी गठित कर दी है। तेजस का यह दूसरा बड़ा हादसा है। इससे पहले 2024 में पोकरण में अभ्यास के दौरान विमान इंजन फेल होने के कारण गिरा था।
Read More-अवैध रिश्ते में पति की हत्या की साजिश! तीन सुपारी किलर हथियार के साथ गिरफ्तार
दुबई एयर शो दुनिया के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय एयरोस्पेस कार्यक्रमों में शामिल है, जहां कई देशों की एयर फोर्स और कंपनियां अपने उन्नत एयरक्राफ्ट और तकनीक का प्रदर्शन करती हैं।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









