Big Breaking : बांग्लादेश से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। राजबाड़ी जिले के पांगशा क्षेत्र में एक युवक की फिर से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान 29 वर्षीय अमृत मंडल के रूप में हुई है, जो स्थानीय गांव का निवासी था। कुछ दिनों पहले भी एक हिन्दू युवक की हत्या कर दी गई थी।
Read More- रफ्तार का नया अवतार: ट्रैक्शन कंट्रोल और नए एमिशन नॉर्म्स के साथ अपडेटेड Kawasaki निंजा 650 लॉन्च
Big Breaking : जबरन वसूली को लेकर विवाद में हत्या
पुलिस के अनुसार, घटना कालीमोहोर यूनियन के होसेनडांगा गांव में रात करीब 11 बजे घटी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जबरन वसूली को लेकर हुए विवाद के दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ ने युवक पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अमृत को बाद में मृत घोषित किया गया।
Big Breaking : पुलिस ने एक युवक को लिया हिरासत में
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने अमृत के एक साथी मोहम्मद सलीम को हिरासत में लिया है। उसके पास से हथियार बरामद किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए राजबाड़ी सदर अस्पताल भेजा गया है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।
Read More- जल-जंगल-जमीन का असली रक्षक पेसा, क्यों हो रही थी वर्षों से मांग-जानिए क्या है PESA कानून
स्थानीय लोगों के बयान के आधार पर पुलिस का कहना है कि मृतक पर पहले से कुछ आपराधिक मामलों के आरोप थे, जिनकी पुष्टि की जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









