Big Breaking : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडिय में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। खिताब के इस बड़े मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
मैच से पहले पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने टीम इंडिया को चैंपियन की तरह खेलने की सलाह दी। वहीं पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने कहा कि भारतीय टीम की बल्लेबाजी में फायर पावर थोड़ी कम नजर आती है।
Big Breaking : एमएस धोनी और रोहित शर्मा सहित कई हस्तियां पहुंची
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मुकाबले को देखने के लिए कई बड़ी और चर्चित हस्तियां भी स्टेडियम पहुंची हैं। इन हस्तियों में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी, कप्तान रोहित शर्मा और अभिनेत्री प्रीती जिंटा शामिल हैं।
वहीं आज टीम इंडिया की विश्वकप जीत के लिए देश के कई जगहों पर प्रार्थनाएं भी की जा रही हैं। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भी भारतीय टीम की जीत के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई। मैच के बाद क्लोजिंग सेरेमनी में अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की प्रस्तुति भी होगी।












