Jharkhand Politics : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने आज हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा। साहू ने रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा करने गए माता के भक्तों, पर पुलिस कर्मियों द्वारा हुए बर्बर लाठीचार्ज पर कड़ा रोष व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि पिछले 6 वर्षों से हेमंत सरकार ने हिंदुओं की आस्था, पर्व त्यौहार, पूजा पाठ में पुलिस प्रशासन द्वारा बाधा पहुंचाई जा रही। विगत वर्ष तो सरहुल पूजा की शोभा यात्रा को भी पुलिस कर्मियों ने नहीं बख्शा था।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि दशहरा, रामनवमी, शिवरात्रि में भी कभी मूर्ति छोटा करने, कभी झंडा छोटा करने कभी शोभा यात्रा का मार्ग बदलने जैसे राज्य सरकार के निर्णयों ने पुलिस प्रशासन के मनोबल को हिंदू सनातन विरोधी बना दिया है।
Jharkhand Politics : निहत्थे श्रद्धालुओं पर क्यों लाठियां बरसाई गईं
उन्होंने कहा कि आखिर रजरप्पा में आखिर क्यों निहत्थे श्रद्धालुओं पर लाठियां बरसाई गईं। महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया। साहू ने पूछा कि क्या ये श्रद्धालु कोई आतंकवादी थे, कोई चोर डकैत अपराधी थे? ऐसी लाठियां तो अपराधियों पर ही बरसाई जाती है।
आदित्य साहू ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह है कि अपराधियों गुंडों, बदमाशों के सामने राज्य पुलिस शरणागत बनी रहती है और आम आदमी को प्रताड़ित करती है। कोयला, बालू पत्थर की चोरी करने वालों पर लाठियां क्यों नहीं बरसाई जाती।
कहा कि विगत दिनों मधुपुर में मंदिर का जीर्णोद्घार करते हुए दलितों पर हुए हमले में पुलिस क्यों मूकदर्शक बनी रही। वहां दोषियों पर लाठियां क्यों नहीं बरसाई गई। सरकार का दोहरा चरित्र झारखंड की जनता देख रही। राज्य सरकार ऐसे निरंकुश पुलिस कर्मियों को सख्त सजा दे, उन्हें सेवा से बर्खास्त करे।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









