Big Breaking : बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने पश्चिम बंगाल और केरल में विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने बंगाल में 144 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की हैं। सबसे ज्यादा चर्चा नेता प्रतिपक्ष शुभेंदू अधिकारी को लेकर है जो कि सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ मैदान में उतरने वाले हैं।
Big Breaking : नंदीग्राम और भबानीपुर से मैदान में उतरेंगे शुभेंदू अधिकारी
शुभेंदू अधिकारी को पार्टी ने दो अहम सीटों नंदीग्राम और भबानीपुर से मैदान में उतारा है। ये दोनों सीटें राज्य की राजनीति में काफी अहम मानी जाती हैं। 2021 के चुनाव में सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट पर हराया था। बाद में ममता बनर्जी ने भबानीपुर से उपचुनाव जीतकर मुख्यमंत्री पद बरकरार रखा। इसलिए इन दोनों सीटों पर होने वाला मुकाबला इस बार भी बेहद दिलचस्प माना जा रहा है।
Read More- Ranchi News: रांची में इंसानियत शर्मसार-मौसी पर नाबालिग भांजी को बेचने का आरोप, लोगों ने पकड़कर…
Big Breaking : केरल में 47 उम्मीदवारों के नामों की पहली लिस्ट जारी
इसके साथ ही पार्टी ने केरला में भी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। 140 सीटों वाली विधानसभा सीटों में से 47 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई हैं। पार्टी ने भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर को नेमोम सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा के सुरेन्द्रन को मंजेश्वर और नव्या हरिदास को कोझिकोड नॉर्थ से मैदान में उतारा है।
Read More- Jharkhand News: 21 दिन बाद चतरा विमान हादसे में अहम सुराग मिला, जंगल से…
बताते चलें कि चुनाव आयोग ने हाल में ही पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। केरल में 9 अप्रैल को मतदान होगा और नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









