Wednesday, April 22, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

1 दिसंबर से बड़ा बदलाव! जेब, पेंशन और बैंकिंग पर पड़ेगा सीधा असर

November 30, 2025
in Breaking News, देश, लाइफस्टाइल
A A
1 दिसंबर से बड़ा बदलाव! जेब, पेंशन और बैंकिंग पर पड़ेगा सीधा असर
Share on FacebookShare on Twitter

Lifestyle News: 1 दिसंबर से नया महीना शुरू हो रहा है और इसके साथ ही कई बड़े नियमों में बदलाव भी लागू होने जा रहे हैं। इन बदलावों का असर सीधे आम लोगों की जेब, घर के बजट, पेंशन और बैंक से जुड़े कामों पर पड़ेगा। LPG सिलेंडर से लेकर ATF के दाम, पेंशन की प्रक्रिया और टैक्स से जुड़े नियम- कुल छह अहम बदलाव 1 दिसंबर से लागू होंगे। आइए एक-एक करके समझते हैं…

1. LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव

हर महीने की तरह 1 दिसंबर को भी तेल कंपनियां घरेलू व व्यावसायिक LPG सिलेंडर के नए दाम जारी करेंगी। पिछले महीने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के रेट में 6.50 रुपये की कटौती की गई थी। वहीं 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतें लंबे समय से स्थिर हैं। संभावना है कि दिसंबर में इसमें भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

2. ATF और CNG-PNG रेट्स की नई कीमतें

LPG के साथ-साथ एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतें भी हर महीने की पहली तारीख को अपडेट होती हैं। 1 दिसंबर को ATF के नए रेट जारी होंगे, जिसका असर एयरफेयर पर पड़ेगा। इसके अलावा CNG और PNG की कीमतों में भी बदलाव की घोषणा हो सकती है।

Related Post

Big Breaking: फायरिंग में घायल जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की इलाज के दौरान मौत

Big Breaking: फायरिंग में घायल जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की इलाज के दौरान मौत

April 21, 2026
JTET 2026: The 10-Year Wait Is Over! Registration for JTET 2026 Begins

JTET 2026: 10 साल का इंतजार खत्म!, JTET 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, उम्र सीमा में भी बड़ी छूट

April 21, 2026
Big Breaking: रांची में जमीन कारोबारी भार्गव सिंह को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

Big Breaking: रांची में जमीन कारोबारी भार्गव सिंह को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

April 21, 2026
Ranchi News: Land Dealer Bhargav Singh Shot by Criminals in Pandara

Breaking News: Ranchi के पंडरा में जमीन कारोबारी भार्गव सिंह को अपराधियों ने मारी गोली

April 21, 2026

3. सरकारी कर्मचारियों के लिए UPS चुनने की आखिरी तारीख

सरकारी कर्मचारियों को NPS और UPS में से किसी एक पेंशन विकल्प को चुनने की सुविधा दी गई थी। UPS (Unified Pension Scheme) चुनने की डेडलाइन 30 सितंबर से बढ़ाकर 30 नवंबर की गई थी। यदि तारीख आगे नहीं बढ़ाई गई, तो 1 दिसंबर से यह विकल्प उपलब्ध नहीं रहेगा।

4. पेंशन जारी रखने के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की अंतिम तिथि

सीनियर सिटीज़न्स के लिए पेंशन न रुके, इसके लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना अनिवार्य है। इसकी अंतिम तिथि आज, 30 नवंबर है। अगर डेडलाइन नहीं बढ़ाई गई और सर्टिफिकेट जमा नहीं हुआ, तो दिसंबर से पेंशन रुक सकती है।

5. टैक्स से जुड़े जरूरी कामों की अंतिम तिथि

यदि अक्टूबर में आपकी TDS कटौती हुई है, तो सेक्शन 194-IA, 194-IB, 194M और 194S के अंतर्गत स्टेटमेंट जमा करने का आज अंतिम दिन है। इसके अलावा सेक्शन 92E के तहत रिपोर्ट जमा करने की डेडलाइन भी 30 नवंबर तय की गई थी।

6. दिसंबर में बंपर बैंक हॉलिडे

दिसंबर में बैंकिंग कामकाज के दिनों की संख्या काफी कम रहेगी। RBI की छुट्टी सूची के अनुसार, महीने भर में कुल 17 दिन बैंक बंद रहेंगे- जिसमें रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा राज्यवार छुट्टियां शामिल हैं। इसलिए बैंक से जुड़े कामों की पहले से योजना बनाना जरूरी है।

 

Related Posts

Big Breaking: फायरिंग में घायल जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की इलाज के दौरान मौत
Breaking News

Big Breaking: फायरिंग में घायल जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की इलाज के दौरान मौत

April 21, 2026
JTET 2026: The 10-Year Wait Is Over! Registration for JTET 2026 Begins
Breaking News

JTET 2026: 10 साल का इंतजार खत्म!, JTET 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, उम्र सीमा में भी बड़ी छूट

April 21, 2026
Big Breaking: रांची में जमीन कारोबारी भार्गव सिंह को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार
रांची

Big Breaking: रांची में जमीन कारोबारी भार्गव सिंह को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

April 21, 2026
Next Post
Jharkhand News: रांची-टाटा मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर,

तेज़ रफ्तार का कहर, अनियंत्रित ट्रक सीधे ट्रांसफॉर्मर से जा भिड़ा

Garhwa में ज्वेलर पर हमला: बाइक सवारों ने बरसाई गोलियां, इलाके में दहशत

Garhwa में ज्वेलर पर हमला: बाइक सवारों ने बरसाई गोलियां, इलाके में दहशत

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand Politics: 25 अप्रैल को भाजपा निकालेगा विशाल ‘आक्रोश मार्च’, हजारों महिलाएं उतरेंगी सड़क पर

खड़गे के बयान पर भड़के आदित्य साहू, कहा- लोकतांत्रिक मर्यादा का उल्लंघन

April 22, 2026

Jharkhand Politics: महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन का एजेंडा थोंप रही थी भाजपा-कांग्रेस का पलटवार

Ranchi News: बिहार में घर बनाना अब और भी आसान-रेरा अध्यक्ष ने झारखंड के बिल्डरों को दिया बड़ा न्योता

करोड़ों के बंगले और लग्जरी गाड़ियों के मालिक हैं Akshay Kumar, पर बेटा आरव कर रहा है मात्र 4500 की नौकरी; वजह कर देगी हैरान

Jharkhand Politics: महिला आरक्षण के नाम पर सिर्फ चुनावी झुनझुना दिखा रही मोदी सरकार-बिहार में गरजी दीपिका पांडे

झारखंड पारा शिक्षक आंदोलन 23-24 अप्रैल को मंत्री-विधायक आवास घेराव का ऐलान, आंदोलन होगा उग्र

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra