Business News: आज, 22 सितंबर से घी, पनीर, कार, AC और अन्य उत्पादों पर GST में बड़ी कटौती लागू हो गई है। सरकार ने 3 सितंबर को GST में कटौती का ऐलान किया था, जो अब से प्रभावी हो गई है। इस बदलाव के बाद, GST केवल दो स्लैब—5% और 18%—में लागू होगा, जिससे टैक्स प्रणाली को और सरल बनाया गया है।
GST काउंसिल की 56वीं बैठक में यह फैसला लिया गया था। अब होटल बुकिंग, जिम सेवाएं, फ्लाइट टिकट और सिनेमा टिकट भी सस्ते होंगे। होटल कमरों के किराए पर 18% GST को घटाकर 5% कर दिया गया है, वहीं 100 रुपये तक के सिनेमा टिकटों पर टैक्स 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है। 1000 रुपये से कम के होटल रूम पर अब भी टैक्स नहीं लगेगा, जबकि 1000 रुपये से 7500 रुपये तक के होटल रूम पर GST 5% लगेगा।
read more- PM मोदी का आज राष्ट्र के नाम संबोधन, हो सकते हैं कई बड़े ऐलान!
कुछ विलासिता की चीजों पर टैक्स बढ़ा दिया गया है, जैसे पान मसाला, तम्बाकू, और कुछ महंगी गाड़ियां। इन पर अब 40% GST लगेगा, जो पहले 45% था।
GST में बदलावों का असर अर्थव्यवस्था पर
इस बदलाव का उद्देश्य आम आदमी को राहत देना, व्यापार को सरल बनाना और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस रिफॉर्म से भारतीय अर्थव्यवस्था को लगभग 2 लाख करोड़ रुपये का फायदा होगा। इकोनॉमिस्ट और विशेषज्ञों के अनुसार, इन बदलावों से GDP ग्रोथ में भी वृद्धि होगी, और उपभोक्ता मांग में 1% से 1.2% का इजाफा होगा।
read more- 22 सितंबर से नया GST सिस्टम लागू: जानिए क्या होगा सस्ता, क्या महंगा?













