गुरूवार, जुलाई 23, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

झारखंड के Gig Workers को बड़ी राहत, गिग श्रमिक विधेयक 2025 को राज्यपाल की मंजूरी

दिसम्बर 19, 2025
in झारखंड Jharkhand News
A A
Gig Workers
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi News: झारखंड में Gig Workers के लिए सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को ‘झारखंड प्लेटफॉर्म आधारित गिग श्रमिक (निबंधन और कल्याण) विधेयक 2025’ को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही राज्य में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से काम करने वाले डिलीवरी बॉय, ड्राइवर और अन्य गिग श्रमिकों को कानूनी संरक्षण और न्यूनतम मजदूरी का अधिकार मिलेगा।

Table of Contents

Toggle
  • एग्रिगेटर पर होगी जिम्मेदारी
  • Gig Workers को विशेष आईडी और अधिकार
  • सामाजिक सुरक्षा और कल्याण कोष की स्थापना

विधेयक लागू होने के बाद गिग श्रमिकों को हर कार्य के लिए तय दूरी और समय के आधार पर न्यूनतम पारिश्रमिक दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें दुर्घटना बीमा, स्वास्थ्य बीमा, आपातकालीन चिकित्सा सहायता, मातृत्व लाभ और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। राज्य सरकार ने इस विधेयक को मानसून सत्र के दौरान विधानसभा से पारित कराया था।

एग्रिगेटर पर होगी जिम्मेदारी

नए कानून के तहत सभी एग्रिगेटर कंपनियों को अपने प्लेटफॉर्म पर कार्यरत गिग श्रमिकों का पंजीकरण करना अनिवार्य होगा और उन्हें निर्धारित सभी सुविधाएं सुनिश्चित करनी होंगी। इसके लिए गिग श्रमिक कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा, जो श्रमिकों के अधिकारों और योजनाओं की निगरानी करेगा।

अधिनियम का पालन न करने पर एग्रिगेटर पर 50 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। उल्लंघन जारी रहने की स्थिति में प्रति दिन 5 हजार रुपये का अतिरिक्त दंड भी वसूला जाएगा। नियमों के उल्लंघन में निदेशक, प्रबंधक या अन्य जिम्मेदार अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान भी किया गया है।

Read more- Jharkhand News: झारखंड हाई कोर्ट को मिलेगा नया Chief Justice, केंद्र को भेजी गई सिफारिश

Gig Workers को विशेष आईडी और अधिकार

पंजीकरण के बाद प्रत्येक Gig Workers को एक विशेष पहचान पत्र (आईडी) दिया जाएगा। उन्हें सुरक्षित कार्य वातावरण में काम करने का अधिकार मिलेगा और किसी भी विवाद की स्थिति में कल्याण बोर्ड से परामर्श लेने की सुविधा होगी। एग्रिगेटर को श्रमिकों को कम-से-कम साप्ताहिक भुगतान करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा शिकायत निवारण तंत्र, ऋण सुविधा, शिक्षा सहायता, कौशल विकास, अंतिम संस्कार सहायता और वृद्धावस्था सुरक्षा जैसी योजनाएं भी लागू की जाएंगी।

सामाजिक सुरक्षा और कल्याण कोष की स्थापना

राज्य सरकार Gig Workers के हित में ‘झारखंड प्लेटफॉर्म आधारित गिग श्रमिक सामाजिक सुरक्षा और कल्याण कोष’ की स्थापना करेगी। इस कोष में एग्रिगेटर का कल्याण अंशदान, श्रमिकों का योगदान और सरकारी अनुदान जमा किया जाएगा। यह अंशदान एग्रिगेटर की वार्षिक आय का 1 से 2 प्रतिशत होगा और इसका बोझ न तो उपभोक्ताओं पर डाला जाएगा और न ही गिग श्रमिकों पर।

Read more- हादी की मौत से Bangladesh सुलगा: 2 न्यूज चैनल्स पर हमला, हिंदू युवक को जिंदा जलाया; जानिए पूरा मामला..

Ayushika Verma
Ayushika Verma

Related Posts

Congress in-charge K. Raju inspected several polling stations in Ranchi.
Jharkhand

Ranchi के कई मतदान केंद्रों का कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने किया निरीक्षण, BLO से पूछे अहम सवाल

जुलाई 22, 2026
Ranchi News: Roadmap for Digital Jharkhand ready
Jharkhand

Ranchi News: डिजिटल झारखंड का रोडमैप तैयार, CM हेमन्त सोरेन ने IT विभाग के साथ की हाईलेवल समीक्षा

जुलाई 22, 2026
JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित
Breaking News

JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

जुलाई 22, 2026
Next Post
हादी की मौत से Bangladesh सुलगा: 2 न्यूज चैनल्स पर हमला, हिंदू युवक को जिंदा जलाया

हादी की मौत से Bangladesh सुलगा: 2 न्यूज चैनल्स पर हमला, हिंदू युवक को जिंदा जलाया; जानिए पूरा मामला..

The entire system will change for the 9th-11th exams.

JAC का बड़ा फैसला: 9वीं–11वीं की परीक्षा में बदल जाएगा पूरा सिस्टम, जानें क्या होगा नया!

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Congress in-charge K. Raju inspected several polling stations in Ranchi.

Ranchi के कई मतदान केंद्रों का कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने किया निरीक्षण, BLO से पूछे अहम सवाल

जुलाई 22, 2026

Ranchi News: डिजिटल झारखंड का रोडमैप तैयार, CM हेमन्त सोरेन ने IT विभाग के साथ की हाईलेवल समीक्षा

Pakur News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन, 5 बीएलओ को DC ने किया सम्मानित

Pakur News: हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद खाली होने लगीं, पोखर पर बने बड़े-बड़े शोरूम और दुकानें

JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

Ranchi में युवती ने कि आत्महत्या, एक साल से लिव-इन में साथ रह रहे थे दोनों

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra