Jamshedpur Breaking News: झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 15 दिनों से लापता उद्यमी कैरव गांधी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। जिसके बाद उनके परिवार ने राहत की सांस ली।
Jamshedpur Breaking News: क्या है मामला?
बता दें, जमशेदपुर के उद्योगपति देवांग गांधी के 24 वर्षीय पुत्र कैरव गांधी 13 जनवरी को रहस्मयी ढंग से गायब हो गए थे। कैरव मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे घर से 25 लाख रुपए कैश लेकर निकले थे। कई घंटे बीत जाने के बाद कैरव से जब कोई संपर्क नहीं बन पाया तो, परिजन घबरा गए। परिजनों के मुताबिक, उन लोग को इंडोनेशिया के एक व्हाट्सएप नंबर (+62-831-94765544) से धमकी भरा कॉल आया, जिसमें कहा गया है कि यदि फिरौती की रकम नहीं मिली तो वो लोग कैरव गांधी की हत्या कर देंगे।
कैरव की कार चांडिल से लावारिस हालत में बरामद
Jamshedpur Breaking News: वहीं, फिरौती के कॉल आने बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता लेते हुए जांच तेज कर दी। इस संदर्भ में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि, अपहरणकर्ता कैरव की गतिविधियों की लंबे समय तक रेकी कर रहें थें और उन्हें उसके आने-जाने के रास्तों की सटीक जानकारी थी। पुलिस ने कैरव की क्रेटा कार चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा में लावारिस हालत में बरामद की थी। कार की चाबी अंदर पर ही पड़ी हुई थी, जिससे प्ररांभिक जांच में अनुमान लगाया गया कि, उनको डरा-धमकाकर वहीं से किसी दूसरी गाड़ी में ले जाया गया है।
इस केस को सुलझाने के लिए पुलिस की चार विशेष टीम लगी हुई थी। अलग अलग राज्यों में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस डिजिटल फुटप्रिंट्स के जरिए अपहरणकर्ताओं के ठिकाने का पता लगाने की कोशिश में जुटी थी।
Jamshedpur Breaking News: कैरव बरही इलाके से सकुशल बरामद
फिलहाल, 15 दिनों बाद कैरव को बरही इलाके से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि, कैरव गांधी को अपहरणकर्ताओं द्वारा ट्रांजिट किया जा रहा था। तभी पुलिस ने उन्हें धर-दबोच लिया। जांच में सामने आया कि इस किडनैप मामले में बिहार के बड़े गिरोह का हाथ है। वहीं, पुलिस कैरव को सुरक्षित लेकर जमशेदपुर पहुंच चुकी है। फिलहाल, अपराधियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।












