Entertainment News: BiggBoss19 में Wildcard Entry के तौर पर क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर ने एंट्री ली है. जिनके एंट्री ने घर के माहौल में तूफान ला दिया है. मालती घर के अंदर आते ही, उनकी तान्या और नीलम दोनों से ही दुश्मनी हो गई है. आज के प्रोमो में दिखाया गया है कि, नीलम मालती को थप्पड़ मारने की बात कह रही है.
दरअसल, तान्या और नीलम को लगता है कि मालती उनके ग्रुप में जबरदस्ती घुस रही है और उनका जगर लोने की कोशिश कर रही है. प्रोमो में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल कहती नजर आ रही है कि, “वो मुझे हटाकर ग्रुप में घुसने की कोशिश कर रही है. वहीं भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम ने गुस्से में कहा कि, “मुझे मन किया कि मार दूं दो चांटा हींचकर उसको.”
Read more- बिहार चुनाव 2025: आज बजेगा बिगुल! चुनाव आयोग शाम 4 बजे करेगा तारीखों का ऐलान
कौन है मालती चाहर?
मालती चाहर मशहूर क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन है. मालती को पहली बार पॉपुलैरिटी IPL 2018 से मिली थी, जब वो CSK के लिए चीयर करती दिखीं. जिसके बाद उन्हें “मिस्ट्री गर्ल” के नाम से पहचान मिली. बता दें उनके पिता लोकेंद्र सिंह चाहर भारतीय वायुसेना में थे.
Read more- जयपुर के अस्पताल में आग का तांडव, ICU में फंसे 8 मरीजों की मौत













