Entertainment News: सलमान खान के रियलिटी शो Bigg Boss 19 का ग्रैंड फिनाले अब बस कुछ ही दिनों दूर है। 7 दिसंबर को इस सीज़न का विनर घोषित किया जाएगा। फाइनल से पहले शो को अपने टॉप 5 कंटेस्टेंट्स मिल चुके हैं-और फैंस जानना चाहते हैं कि इन सभी में सबसे ज्यादा अमीर कौन है। आइए जानते हैं टॉप 5 फाइनलिस्ट की नेटवर्थ।
तान्या मित्तल
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल अक्सर शो में अपनी लग्ज़री लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहीं। उन्होंने बताया था कि उनके पास 150 बॉडीगार्ड हैं और उनके घर में किचन तक लिफ्ट लगी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे हर महीने ₹6 लाख कमाती हैं और उनकी नेटवर्थ ₹12 से 15 करोड़ के बीच है।
Read more- BHU कैंपस में देर रात बवाल: छात्रों और सिक्योरिटी में संघर्ष, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
गौरव खन्ना
टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर गौरव खन्ना अमीरी के मामले में तान्या से आगे हैं। उनकी नेटवर्थ ₹15 से 18 करोड़ बताई जाती है।गौरव Celebrity MasterChefs के विनर भी रह चुके हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता और बढ़ी है।
अमाल मलिक
म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और कंपोज़र अमाल मलिक Bigg Boss 19 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट्स में शामिल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी नेटवर्थ ₹25 से 30 करोड़ तक है, जो उन्हें टॉप 5 में सबसे हाईएस्ट अर्निंग कंटेस्टेंट बनाती है।
Read more- Jharkhand News: राजभवन का नाम बदला, अधिसूचना जारी-अब इस नाम से जाना जाएगा
फरहाना भट्ट
एक्ट्रेस फरहाना भट्ट टीवी और फिल्मों दोनों में नजर आ चुकी हैं। उनकी कुल संपत्ति ₹1.5 करोड़ से 3 करोड़ के बीच बताई जाती है।
प्रणित मोरे
लोकप्रिय स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे अपने लाइव शोज़ और सोशल मीडिया वीडियोज़ के जरिए कमाई करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ ₹2 से 3 करोड़ के बीच है।
कौन है सबसे अमीर बिग बॉस 19 फाइनलिस्ट?
नेटवर्थ के आधार पर देखा जाए तो अमाल मलिक (₹25–30 करोड़) इस सीज़न के सबसे अमीर कंटेस्टेंट हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर गौरव खन्ना और तीसरे पर तान्या मित्तल का नाम आता है।













