Bihar Political News— बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन (INDIA गठबंधन) को मजबूती मिलने की संभावनाएं और प्रबल हो गई हैं. पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) जल्द ही महागठबंधन में शामिल हो सकती हैं. इस बात की पुष्टि खुद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने की है.
तेजस्वी यादव ने दिया संकेत, जल्द होगा फैसला
रामविलास पासवान की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने रालोजपा कार्यालय पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा, पशुपति पारस जी ने धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद के मुद्दे को लेकर महागठबंधन में आने की इच्छा जताई है. हमनें यह प्रस्ताव सभी घटक दलों के समक्ष रखा है और जल्द इस पर निर्णय लिया जाएगा.
read more- झारखंड में आज गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना, 13 जिलों के लिए अलर्ट जारी
तेजस्वी ने यह भी कहा कि एनडीए को हराने की चाह रखने वाले सभी दलों का एक साथ आना महागठबंधन को और मजबूत बनाएगा.
हेमंत सोरेन से हुई बातचीत, JMM भी दिखा रहा रुझान
तेजस्वी यादव ने बताया कि उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी बातचीत की है. हालांकि, शिबू सोरेन की तबीयत खराब होने के कारण वे खुद रांची नहीं जा सके. तेजस्वी ने कहा, “हेमंत सोरेन जी की भी यही मंशा है कि वे महागठबंधन में शामिल हों. जल्द ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा.”
गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा चुनाव में RJD और JMM पहले से साथ काम कर चुके हैं. जेएमएम ने आरजेडी को 6 सीटें दी थीं, जिनमें से 4 पर आरजेडी ने जीत दर्ज की थी. आरजेडी का एक विधायक वर्तमान में हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में मंत्री भी है.
एक दर्जन सीटों पर लोजपा की नजर
NDA से अलग होने के बाद से ही लोजपा के महागठबंधन में शामिल होने की चर्चा गर्म है. इस साल जनवरी में जब लालू प्रसाद यादव दही-चूड़ा भोज पर पशुपति पारस के घर पहुंचे थे, तभी से अटकलें तेज हो गई थीं. कई मौकों पर पारस ने भी इशारों में सहयोग की इच्छा जाहिर की थी.
read more- झारखंड में पुल टूटा, लेकिन रुकी नहीं पढ़ाई! जान जोखिम में डाल रहे हैं ये मासूम बच्चे
वहीं, JMM के सूत्रों का कहना है कि अगर पार्टी को महागठबंधन में शामिल नहीं किया गया तो बिहार की एक दर्जन से अधिक सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया जा सकता है.













