Breaking News: राजस्थान से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह एक फैक्ट्री में भीषण आग से अफरातफरी मच गई। भीषण आग की चपेट में आने से आठ मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं कई लोग गंभीर रुप से घायल होने की सूचना हैं।
Breaking News: घटना के समय फैक्ट्री में 25 कर्मचारी काम कर रहे थे
मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के समय यूनिट के भीतर करीब 25 कर्मचारी काम कर रहे थे। अचानक हुए धमाके के बाद आग तेजी से फैल गई, जिससे कई लोग अंदर ही फंस गए। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
Breaking News: अवैध रूप से पटाखा निर्माण की आशंका
रेस्क्यू के दौरान जले हुए शव बरामद किए गए। दो गंभीर रूप से झुलसे मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली एम्स भेजा गया है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, फैक्ट्री में केमिकल के साथ अवैध रूप से पटाखा निर्माण की भी आशंका है।
प्रारंभिक जांच में छोटे स्तर के विस्फोटक पदार्थ की संभावना जताई गई है, हालांकि गैस रिसाव की पुष्टि नहीं हुई। फॉरेंसिक टीम सैंपल जुटाकर जांच में लगी है। मरने वालों में कुछ मजदूर बिहार के मोतिहारी के बताए जा रहे हैं।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









