बिहार में दो चरणों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद आज नतीजों का दिन है। मोकामा विधानसभा सीट इस बार भी राज्य की हाई-प्रोफाइल सीटों में से एक मानी जा रही है, जिस पर सबकी नजर है।
मोकामा में मतगणना शुरू हो गई है। सवाल ये है कि जनता एक बार फिर अनंत सिंह पर भरोसा जताएगी या सूरजभान सिंह के परिवार को मौका देगी।
अभी तक की स्थिति के अनुसार, अनंत सिंह ने 14,480 वोटों की बढ़त बना ली है और उन्हें अब तक 45,386 वोट मिले हैं। वहीं, वीणा देवी को अब तक 30,906 वोट मिले हैं।












