बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना के शुरुआती रुझान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के लिए बेहद उत्साहजनक साबित हो रहे हैं। काउंटिंग शुरू होने के मात्र दो घंटे बाद ही नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बार जनता दल यूनाइटेड (जदयू) सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरती दिखाई दे रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दूसरे स्थान पर है।
186 सीटों के रुझानों में एनडीए को स्पष्ट बढ़त
निर्वाचन आयोग के अनुसार सुबह 10 बजे तक 186 सीटों के रुझान आ चुके थे। इनमें से 136 सीटों पर एनडीए के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए थे।
- जदयू: 61 सीटों पर आगे
- भाजपा: 56 सीटों पर बढ़त
- लोजपा (राम विलास): 15 सीटों पर आगे
- हम (सेक्युलर): 4 सीटों पर बढ़त
- राष्ट्रीय लोक मोर्चा: 1 सीट पर आगे
इस तरह एनडीए कुल मिलाकर 137 सीटों पर बढ़त बनाए हुए था।
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
महागठबंधन की स्थिति
दूसरी ओर,
- राष्ट्रीय जनता दल (राजद): 34 सीटों पर आगे
- कांग्रेस: 10 सीटों पर बढ़त
- भाकपा माले: 2 सीटों पर आगे
- वीआईपी: 1 सीट पर बढ़त
- एआईएमआईएम: 1 सीट पर बढ़त
- सीपीएम: 1 सीट पर आगे
- बसपा: 1 सीट पर आगे
- 1 निर्दलीय उम्मीदवार भी बढ़त बनाए हुए है।
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
संवाददाता, खबर मन्त्र। रांची और आसपास के ग्रामीण अंचलों की नागरिक समस्याएं, मौसम, सड़क हादसे और स्थानीय हलचल की ग्राउंड रिपोर्टिंग।
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video







