बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों का इंतजार खत्म होने वाला है। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है और अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि सत्ता की चाबी नीतीश कुमार के हाथ में रहती है या इस बार तेजस्वी यादव अपना कमाल दिखाते हैं। एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला है, जबकि कई वीआईपी और हाई-प्रोफ़ाइल सीटें भी चर्चा में हैं।
इस चुनाव में कई सीटों पर नेता-पुत्र-पुत्री, सेलिब्रिटी उम्मीदवार और बाहुबली परिवारों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। कई पुराने राजनीतिक घरानों की साख भी इसी चुनाव में तय होगी।
राघोपुर: तेजस्वी यादव पीछे
लालू प्रसाद यादव के गढ़ माने जाने वाले राघोपुर में बड़ी उलटफेर की संभावना बन रही है। शुरू में आगे चल रहे तेजस्वी यादव अब 1,273 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
महुआ: तेजप्रताप की बढ़त खत्म, संजय सिंह ने ली लीड
महुआ सीट पर कड़ा मुकाबला जारी है। तेजप्रताप कभी आगे, कभी पीछे होते रहे, लेकिन फिलहाल
LJP (RV) उम्मीदवार संजय सिंह ने बढ़त हासिल कर ली है।
राजद ने इस सीट से मुकेश रौशन को उतारा है।
तारापुर: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की बढ़त
बीजेपी के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी तारापुर सीट पर लगातार आगे चल रहे हैं।
लखीसराय: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा फिर से आगे
कांग्रेस के अमरेश कुमार ने एक समय बढ़त ली थी, लेकिन अब विजय सिन्हा फिर से आगे बढ़ गए हैं।
मोकामा: अनंत सिंह की बढ़त बरकरार
चुनाव प्रचार के दौरान विवादों में रहे अनंत सिंह (JDU) मोकामा सीट पर लगातार आगे हैं।
राजद उम्मीदवार वीणा देवी, जो बाहुबली सूरजभान की पत्नी हैं, उनसे जोरदार टक्कर दे रही हैं।
दरभंगा: पुष्पम प्रिया पीछे
द प्लूरल्स प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी को झटका—सात राउंड के बाद उनके खाते में केवल 399 वोट।
यहाँ BJP के संजय सरावगी आगे हैं, जबकि वीआईपी के उमेश सहनी दूसरे और जन सुराज के राकेश मिश्रा तीसरे स्थान पर हैं।
कुम्हरार: KC सिन्हा की बढ़त
जन सुराज के उम्मीदवार और गणितज्ञ KC सिन्हा कुम्हरार सीट पर आगे हैं, जो भाजपा का गढ़ मानी जाती है।
चनपटिया: मनीष कश्यप तीसरे स्थान पर
जन सुराज के मनीष कश्यप को तीन राउंड में 3,742 वोट मिले हैं और वे तीसरे स्थान पर हैं।
कांग्रेस के अभिषेक रंजन आगे हैं, BJP के उमाकांत सिंह दूसरे स्थान पर हैं।
दीघा: सुशांत सिंह राजपूत की बहन मैदान में
दीघा सीट पर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन जनता के भावनात्मक समर्थन पर कितना असर दिखा पाएंगी, यह नतीजे तय करेंगे।
अलीनगर: मैथिली ठाकुर की परीक्षा
लोकप्रिय गायिका मैथिली ठाकुर की लोकप्रियता वोट में बदलेगी या नहीं—यह आज तय होगा।
अलीनगर सीट पर मुकाबला दिलचस्प है।
लालगंज: मुन्ना शुक्ला की विरासत
बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला (RJD) लालगंज से मैदान में हैं। इस सीट पर पारिवारिक राजनीतिक विरासत दांव पर है।
रघुनाथपुर: शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा आगे
सीवान के रघुनाथपुर से बाहुबली शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब शुरुआती रुझानों में आगे चल रहे हैं।
सीवान: मंगल पांडे पीछे
बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे अब पीछे चल रहे हैं। शुरुआती रुझानों में वे आगे थे।
मनेर: भाई वीरेंद्र की प्रतिष्ठा का सवाल
मनेर सीट पर राजद के भाई वीरेंद्र की राजनीतिक साख पर बड़ा इम्तिहान है।
करगहर: अभिनेता रितेश पांडे का चुनावी डेब्यू
भोजपुरी स्टार रितेश पांडे जन सुराज के टिकट पर करगहर से मैदान में हैं। यह सीट प्रशांत किशोर का गृह क्षेत्र भी है।
छपरा: खेसारीलाल यादव की बढ़त
भोजपुरी अभिनेता-गायक खेसारी लाल यादव (RJD) छपरा सीट पर आगे चल रहे हैं।
उनका मुकाबला BJP की छोटी कुमारी से है।
जमुई: श्रेयसी सिंह दूसरी जीत की तलाश में
शूटर और BJP उम्मीदवार श्रेयसी सिंह फिर से जमुई सीट पर जीत की उम्मीद में आगे बढ़ रही हैं।
जमालपुर: शिवदीप लांडे का पहला चुनाव
IPS अधिकारी से नेता बने शिवदीप लांडे जमालपुर सीट से चुनावी मैदान में हैं। क्या “सिंघम” अपनी पहली लड़ाई जीत पाएंगे, यह देखना दिलचस्प होगा।












