Bihar News: पटना से रांची आ रही जनशताब्दी एक्सप्रेस में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ट्रेन के एक डिब्बे के पहिये से अचानक धुआं निकलने लगा। जानकारी के अनुसार ट्रेन गया जंक्शन से खुलने के कुछ ही देर बाद बंधुआ रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची। तभी यात्रियों ने धुआं देखा, देखते ही देखते लोगों मं हर का माहौल बन गया। यहां तक कि कई यात्री घबराकर कोच से उतरकर ट्रेन के किनारे खड़े हो गए। हालांकि रेलवे स्टाफ के द्वारा धुंए पर काबू पाया गया।
Bihar News: क्या है मामला
रेलवे के द्वारा जो जानकारी दी गई है, उसके मुताबिक गार्ड से तीसरे कोच के ब्रेक में तकनीकी खराबी आ गई थी। जिसके कारण ब्रेक जाम हुआ और तेज घर्षण की वजह से धुंआ निकलने लगा। वहीं पास के मानपुर-रसलपुर गेट से इसकी जानकारी चालक और गार्ड को दी गई। जानकारी मिलते ही चालन ने तुरंत ट्रेन रोका, ट्रेन के रुकते ही कुछ देर के लिए मौके में अफऱा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया था। हालांकि मौके पर पहुंचे रेलकर्मियों ने यात्रियों को संभाला और इसकी जानकारी रेलवे स्टाफ को दी।
जानकारी मिलते ही रेलवे स्टाफ ने बिना किसी देर किए अग्निशामक यंत्र का इस्तेमाल किया और पहिये के पास बने गर्मी और धुएं को काबू में लिया। ध्यान रहे कि समय रहते की गई कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। वहीं राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। इस दरम्यान बंधुआ रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन करीब 30 मिनट तक खड़ी रही।













