Bihar News: बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बीते दिन पटना सिविल कोर्ट की सुरक्षा में बड़ी चूक की घटना सामने आई है। बता दें, दो युवक हथियार लेकर कोर्ट परिसर में घुसने की कोशिश कर रहे थे तभी दोनों में एक एंट्री गेट के पास गिरफ्तार कर लिया गया और दूसरा मौके से भाग निकला। वारदात के बाद कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस संदर्भ में पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि, पकड़ाए युवक से गहन पूछताछ की जा रही है। और फरार आरोपी के लिए जगह-जगह छापेमारी अभियान भी चलाया जा रहा है।
Bihar News: वहीं, राज्य के जिलों में सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसमें भागलपुर, सीवान, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, और बेगुसराय सिविल कोर्ट शामिल है। घटना के बाद बिहार पुलिस अलर्ट मोड में है। सभी कोर्ट परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
भागलपुर सिविल कोर्ट को बम की धमकी से उड़ी प्रशासन की नींद
भागलपुर में सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन की नींड उड़ गई है। इस को लेकर SSP प्रमोद कुमार ने बताया कि, सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल अब तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।
Bihar News: सीवान को ई-मेल से आई धमकी
सीवान सिविल कोर्ट को लेकर SP और DM को सीधे धमकी भरा ई-मेल भेजा गया है। इस को लेकर पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।
समस्तीपुर में धमकी से हड़कंप
Bihar News: समस्तीपुर सीविल कोर्ट को भी ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी भेजी गई है, जिससे हड़कंप मच गया है। इस की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट को धमकी के बाद खाली कराया गया
मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट को भी धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ है। जिसके बाद कोर्ट परिसर को खाली करा दिया गया। इस संदर्भ में SSP कांतेष कुमार मिश्रा ने बताया कि, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते द्वारा सघन जांच की गई। इसके जांच के लिए सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन का गठन भी किया गया है।
बेगूसराय में बम की धमकी से अफरा-तफरी का माहौल
Bihar News: बेगूसराय सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलते ही परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिसके बाद जिला जज के निर्देश पर कोर्ट परिसर को खआली कराया गया। इसके बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और टेक्निकल टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी। फिलहाल, सभी जिलों में स्थिति नियंत्रण में है, सुरक्षा एजेंसिंया अलर्ट पर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।













