Thursday, April 16, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

स्टॉक मार्केट में आज ब्लैक मंडे के आसार, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त गिरावट

April 7, 2025
in व्यापार
A A
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। अमेरिका की नई ट्रेड पॉलिसी के कारण दुनिया भर के बाजारों में मचे हड़कंप का असर घरेलू शेयर बाजार पर भी आज साफ-साफ नजर आ रहा है। स्टॉक मार्केट आज शुरुआती कारोबार में ही 4 प्रतिशत से भी अधिक की गिरावट का शिकार हो गया। जिससे कई साल बाद आज शेयर बाजार में ब्लैक मंडे बनने की आशंका बन गई है। आज के कारोबार की शुरुआत जबरदस्त कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना कर सेंसेक्स और निफ्टी को सहारा देने की कोशिश भी की। इस लिवाली से बाजार की स्थिति में सुधार जरूर हुआ, लेकिन पहले 15 मिनट के कारोबार के बाद ही बाजार में बिकवाली शुरू हो गई, जिससे दोनों सूचकांक में एक बार फिर गिरावट का रुख बन गया। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 4.03 प्रतिशत और निफ्टी 4.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से कोई भी शेयर चौतरफा बिकवाली के दबाव के कारण हरे निशान में कारोबार नहीं कर रहा था। दूसरी ओर ट्रेंट लिमिटेड, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, ओएनजीसी और एचसीएल टेक्नोलॉजी के शेयर 16.55 प्रतिशत से लेकर 6.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,531 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से सिर्फ 97 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 2,434 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से कोई भी शेयर हरे निशान में नहीं था। इस सूचकांक के सभी 30 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से भी सभी शेयर लाल निशान में ही कारोबार करते नजर आ रहे थे।

Related Post

Share Market Update: Share Market Witnesses Sudden, Explosive Surge

Share Market Update: शेयर बाजार में अचानक आया तूफानी उछाल, जानें सोमवार को गिरने वाले सेंसेक्स में तेजी के पीछे की वजह

April 15, 2026
Beware! New toll and overloading rules come into effect from April 15, 2026.

सावधान! 15 अप्रैल 2026 से टोल और Overloading के नए नियम लागू

April 14, 2026
Stock Market Update: Crude Oil Prices Sour Market Sentiment; Sensex and Nifty Witness Sharp Decline

Stock Market Update: कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा बाजार का मूड; सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट

April 13, 2026
Online Payment Rules: RBI proposed delay on online transactions over 10000 rupees

Online Payment Rules: RBI का नया प्लान, ₹10,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर लगेगा ब्रेक

April 11, 2026

बीएसई का सेंसेक्स आज 3,914.75 अंक टूट कर 71,449.94 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के थोड़ी देर बाद खरीदारी के सपोर्ट से यह सूचकांक ओपनिंग लेवल से करीब 1,700 अंक उछल कर 73,149.12 अंक तक पहुंच गया, लेकिन इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिससे इस सूचकांक की चाल में गिरावट आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 3,040.87 अंक फिसल कर 72,323.82 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 1,146.05 अंक की जबरदस्त गिरावट के साथ 21,758.40 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के कुछ मिनट बाद ही खरीदारों ने मोर्चा संभाल लिया और आक्रामक अंदाज में लिवाली शुरू कर दी, जिससे पहले 15 मिनट के कारोबार में ही यह सूचकांक ओपनिंग लेवल से 431.60 अंक उछल कर 22,190 अंक के स्तर तक पहुंचने में सफल रहा। हालांकि बाजार की ये तेजी अधिक देर तक नहीं टिक सकी। सुबह 9:30 बजे के बाद बिकवाली शुरू हो गई, जिसके कारण इस सूचकांक की चाल में गिरावट आ गई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 980.60 अंक की कमजोरी के साथ 21,923.85 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 930.67 अंक यानी 1.22 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 75,364.69 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 345.65 अंक यानी 1.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,904.45 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

Related Posts

Share Market Update: Share Market Witnesses Sudden, Explosive Surge
व्यापार

Share Market Update: शेयर बाजार में अचानक आया तूफानी उछाल, जानें सोमवार को गिरने वाले सेंसेक्स में तेजी के पीछे की वजह

April 15, 2026
Beware! New toll and overloading rules come into effect from April 15, 2026.
व्यापार

सावधान! 15 अप्रैल 2026 से टोल और Overloading के नए नियम लागू

April 14, 2026
Stock Market Update: Crude Oil Prices Sour Market Sentiment; Sensex and Nifty Witness Sharp Decline
व्यापार

Stock Market Update: कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा बाजार का मूड; सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट

April 13, 2026
Next Post

जमशेदपुर: मंदिर के पास प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा मिलने से ग्रामीणों में उबाल, बवाल शुरू देखें Video

झारखंड पुलिस का 16 अप्रैल को फिर जन शिकायत समाधान कार्यक्रम

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand Weather Update: Heat to Break Records on April 16—Check the Forecast for Your City

Jharkhand Weather Update: 16 अप्रैल को गर्मी तोड़ेगी रिकॉर्ड, जानें अपने शहर का हाल

April 16, 2026

Aaj Ka Rashifal 16 April 2026: 16 अप्रैल को बन रहा है महायोग, इन 3 राशियों की रातों-रात बदल जाएगी किस्मत

गालीबाज पुलिस अधिकारियों पर भड़के Babulal Marandi , मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर साधा निशाना

Jharkhand Breaking News: सारंडा में घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर लाया जा रहा रांची

Jharkhand Cabinet Decision: अस्पतालों में मेडिकल कॉलेज, रोबोटिक फेस्टिवल समेत 53 प्रस्ताव पास

Bokaro पुष्पा महतो मामले में आजसू का सरकार पर हमला कहा, हेमन्त सरकार में बेटियाँ सुरक्षित नहीं

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra