HAZARIBAG: हजारीबाग जिले के एक स्टील प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में बुधवार सुबह एक ब्लास्ट हो गया. यह घटना चढ़ी थाना क्षेत्र के अन्दर 15 माइल चिंतपूर्णी के इंडक्शन भट्टी में हुई. जानकारी के अनुसार ये घटना सवेरे 9 बजे 5 नंबर इंडक्शन भट्टी में हुआ. ब्लास्ट के वक़्त इंडक्शन भट्टी में करीबन 50-60 मजदूर मौजूद थे. ब्लास्ट होते ही वहा हरकंप मच गई और लोग डर के मारे इधेर उधेर भागने लगे. जानकारी मिली है की ब्लास्ट के वजह से एक इंसान बुरी तरह से घायल हो गया है.
Read more: Breaking News: झारखंड शराब घोटाले मामले में विनय सिंह पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार
इस ब्लास्ट में 5 नो. इंडक्शन भट्टी की छत के चिथ्रे उड़ गए. ब्लास्ट में घायल हुए मजदूर का नाम लोधन बताया जा रहा है और वो गया का रहने वाला है. ब्लास्ट की वजह से उसे पैर में बहुत गंभीर चोट आई है. घायल मजदूर का इलाज फ़िलहाल सम्फोर्ड अस्पताल में चल रहा है. गरिमत की बात ये रही की ब्लास्ट के दौरान 50-60 मजदूर मौजूद थे पर एक के अलावा किसी को कोई चोट नहीं आई है और सब सुरक्षित है.












