Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले में अंधविश्वास ने एक बार फिर एक निर्दोष जान ले ली। सोनुवा प्रखंड के बालजुड़ी गांव में महिला की कुछ ग्रामीणों ने ‘डायन’ बताकर हत्या कर दी। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। आरोपियों ने महिला को घर से बाहर बुलाया और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को गोईलकेरा जाने वाली पुलिया के पास फेंक दिया गया।
Read More-शक के खेल में पति बना हत्यारा! पत्नी को गला दबाकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार
पूरे इलाके में हड़कंप
शुक्रवार सुबह गांव के लोगों ने जब पुलिया के पास महिला का शव देखा, तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सोनुवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतका अपने छोटे बेटे, बहू और बेटी के साथ गांव में रहती थी।
आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस
थाना प्रभारी शशिबाला भेंगरा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला अंधविश्वास से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस ने गांव के कुछ लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
Read More-कोलकाता लौट रहे परिवार पर टूटा कहर! ट्रक और कार में भयंकर टक्कर, एक की दर्दनाक मौत दो घायल
ग्रामीणों ने इस अमानवीय घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसी सोच समाज को पीछे धकेल रही है। उन्होंने प्रशासन से दोषियों पर सख्त कार्रवाई और अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता अभियान की मांग की है।









