राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत बालसिरिंग में आज सुबह दो युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. बता दें दोनों ही शव एक सुनसान स्थान पर पुल के पास पाए गए हैं. प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों युवकों की हत्या कहीं और की गई है और शवों को घटनास्थल पर लाकर फेंका गया है.
वहीं, सूचना मिलते ही, धुर्वा थाना की टीम मौके पर पहुंच शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया. समाचार लिखे जाने तक दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है. फिलहाल मामले की जांच हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा के द्वारा शुरू कर दी गई है. जानकारी देेते हुए हटिया डीएसपी ने बताया कि घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
आपकों बता दें कि हाल के दिनों में राजधानी रांची क्राइम केपिटल बन गया है. लगातार हत्या, गोलीबारी, लूटपाट जैसे मामले सामने आ रहे है.












