Tuesday, April 28, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

Jharkhand: बिना बताए काट लिए हजारों रुपये! बिजली विभाग के कामगारों ने उठाया बड़ा सवाल

Jharkhand: झारखंड ऊर्जा विकास निगम में कार्यरत कामगारों के वेतन से ग्रुप और एक्सीडेंटल इंश्योरेंस के नाम पर अवैध कटौती का आरोप। श्रमिक संघ ने सीएमडी को ज्ञापन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की।

March 10, 2026
in झारखंड
A A
Jharkhand: Thousands of rupees deducted without notice! Electricity department workers raise a serious question

Jharkhand: Thousands of rupees deducted without notice! Electricity department workers raise a serious question

Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand: Jharkhand ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के अंतर्गत विभिन्न विद्युत सप्लाई क्षेत्रों और संचरण प्रक्षेत्रों में कार्यरत कामगारों के वेतन से कथित अवैध कटौती का मामला सामने आया है। इस मुद्दे को लेकर झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने कड़ा विरोध जताते हुए निगम के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (CMD) को ईमेल के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।

संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि गीतराज एजेंसी के माध्यम से कार्यरत कामगारों के वेतन से दिसंबर 2025 और फरवरी 2026 में करीब तीन हजार रुपये “ग्रुप इंश्योरेंस” और “एक्सीडेंटल इंश्योरेंस” के नाम पर काट लिए गए हैं। इस कटौती को लेकर कामगारों में भारी असंतोष और आक्रोश देखा जा रहा है।

बिना सूचना और सहमति के की गई कटौती का आरोप

अजय राय के अनुसार, यह कटौती बिना किसी पूर्व सूचना, लिखित सहमति या स्पष्ट जानकारी के की गई है, जो पूरी तरह अनुचित है। उनका कहना है कि यह औद्योगिक अधिनियम 1948 के प्रावधानों के भी खिलाफ है। कामगारों का आरोप है कि उन्हें इस संबंध में पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई और न ही उनकी सहमति ली गई।

Related Post

Ranchi News: रांची के धुर्वा डैम में युवक के डूबने की सूचना, जुटी लोगो की भीड़

Ranchi News: रांची के धुर्वा डैम में युवक के डूबने की सूचना, जुटी लोगो की भीड़

April 28, 2026
Ranchi Breaking : गीतांजलि मैरेज हॉल के पास युवक की मौत, स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम

Ranchi Breaking : गीतांजलि मैरेज हॉल के पास युवक की मौत, स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम

April 28, 2026
Jharkhand Weather Update: Change in Jharkhand's Weather on April 28—Check the Forecast for Your District

Jharkhand Weather Update: झारखंड में बदल सकता है मौसम का मिजाज, तेज गर्जन के साथ बारिश के आसार

April 28, 2026
Jharkhand News: गिरिडीह गोलगप्पा हादसे पर मंत्री इरफान अंसारी सख्त, दिये उच्चस्तरीय जांच के आदेश

Jharkhand News: गिरिडीह गोलगप्पा हादसे पर मंत्री इरफान अंसारी सख्त, दिये उच्चस्तरीय जांच के आदेश

April 27, 2026

उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की बीमा योजना या अन्य सुविधा लागू की जाती है, तो उसके बारे में कामगारों को पहले स्पष्ट जानकारी देना और उनकी सहमति लेना अनिवार्य होता है। लेकिन इस मामले में एजेंसी द्वारा इस प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।

जांच और राशि वापस करने की मांग

श्रमिक संघ ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यह स्पष्ट किया जाए कि किन परिस्थितियों और किस आदेश के तहत कामगारों के वेतन से यह राशि काटी गई।

संघ ने यह भी मांग की है कि एजेंसी द्वारा की जा रही इस कटौती को तत्काल प्रभाव से रोका जाए और दिसंबर तथा जनवरी माह में काटी गई राशि कामगारों के खातों में वापस की जाए।

सरकारी एजेंसी को काम देने की मांग

संघ ने Jharkhand सरकार के वित्त विभाग के आदेश संख्या 478 (17 फरवरी 2026) का हवाला देते हुए कहा कि राज्य में छोटी निजी एजेंसियों को काम देने के बजाय सरकारी एजेंसी “जैप आईटी” (JAP-IT) को ही कार्य आवंटित किया जाना चाहिए।

संघ का कहना है कि राज्य के कई अन्य विभागों में भी JAP-IT एजेंसी सफलतापूर्वक काम कर रही है, जिससे कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होती है।

प्रबंधन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद

केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय ने उम्मीद जताई कि प्रबंधन इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए कामगारों के हित में आवश्यक कार्रवाई करेगा और दोषियों के खिलाफ उचित कदम उठाएगा।

 

 

Related Posts

Ranchi News: रांची के धुर्वा डैम में युवक के डूबने की सूचना, जुटी लोगो की भीड़
रांची

Ranchi News: रांची के धुर्वा डैम में युवक के डूबने की सूचना, जुटी लोगो की भीड़

April 28, 2026
Ranchi Breaking : गीतांजलि मैरेज हॉल के पास युवक की मौत, स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम
रांची

Ranchi Breaking : गीतांजलि मैरेज हॉल के पास युवक की मौत, स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम

April 28, 2026
Jharkhand Weather Update: Change in Jharkhand's Weather on April 28—Check the Forecast for Your District
झारखंड

Jharkhand Weather Update: झारखंड में बदल सकता है मौसम का मिजाज, तेज गर्जन के साथ बारिश के आसार

April 28, 2026
Next Post
Will planes now land safely even in fog? Big news from Ranchi Airport

अब कोहरे में भी सुरक्षित उतरेगा विमान? Ranchi Airport से आई बड़ी खबर

Why are constitutional institutions being rendered inactive? BJP's major accusation against the Hemant government.

संवैधानिक संस्थाओं को क्यों कर रही है निष्क्रिय? हेमंत सरकार पर BJP का बड़ा आरोप

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Ranchi News: रांची के धुर्वा डैम में युवक के डूबने की सूचना, जुटी लोगो की भीड़

Ranchi News: रांची के धुर्वा डैम में युवक के डूबने की सूचना, जुटी लोगो की भीड़

April 28, 2026

Share Market Today: शेयर बाजार में रिकॉर्ड तोड़ तेजी-सेंसेक्स 77,400 के पार, निवेशकों की हुई चांदी

Ranchi Breaking : गीतांजलि मैरेज हॉल के पास युवक की मौत, स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम

Jharkhand Weather Update: झारखंड में बदल सकता है मौसम का मिजाज, तेज गर्जन के साथ बारिश के आसार

Aaj Ka Rashifal 28 April 2026: मंगलवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, जानें अपना भाग्य

Jharkhand News: गिरिडीह गोलगप्पा हादसे पर मंत्री इरफान अंसारी सख्त, दिये उच्चस्तरीय जांच के आदेश

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra