बुधवार, अक्टूबर 7, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

कोडरमा बाजार के पास रेलवे ब्रिज पर मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

कोडरमा बाजार के पास जयनगर रोड स्थित रेलवे ब्रिज पर बुधवार सुबह मिला शव, नवादा के हिसुआ निवासी 32 वर्षीय मुन्ना कुमार के रूप में हुई पहचान।

अक्टूबर 7, 2026
in कोडरमा Koderma
A A
कोडरमा बाजार के पास रेलवे ब्रिज पर मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

कोडरमा बाजार के पास रेलवे ब्रिज पर मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~4 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Koderma: कोडरमा बाजार के पास जयनगर रोड स्थित रेलवे ब्रिज पर बुधवार सुबह युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव न्यू गिरिडीह रेल लाइन के ट्रैक पर पड़ा था। सुबह टहलने के लिए ब्रिज की ओर गए कुछ स्थानीय लोगों ने शव देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

Table of Contents

Toggle
  • आरपीएफ ने कोडरमा पुलिस को सूचना दी
    • किराए के मकान में परिवार के साथ रह रहा था युवक
  • ट्रेन की चपेट में आने की आशंका

आरपीएफ ने कोडरमा पुलिस को सूचना दी

स्थानीय लोगों ने शव को रेलवे ट्रैक से हटाया। इसके बाद कोडरमा आरपीएफ को घटना की जानकारी दी गई। आरपीएफ ने कोडरमा पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

📌 यह भी पढ़ें:
  • कोडरमा में ग्रामीणो ने पुलिस को घेरा! अवैध बालू बना विवाद के बाद तनाव
  • कोडरमा के नीमाडीह बालू घाट पर पुलिस की छापेमारी-दो ट्रैक्टर जब्त, चालक गिरफ्तार
  • कोडरमा में मिड-डे मील खाने के बाद 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ मृतक की पहचान के प्रयास शुरू किए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

किराए के मकान में परिवार के साथ रह रहा था युवक

जांच के दौरान मृतक की पहचान नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र निवासी मुन्ना कुमार के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, मुन्ना कुमार का ससुराल कोडरमा थाना क्षेत्र के चंद्रोडीह में है। वह घटनास्थल के आसपास ही किराए के मकान में परिवार के साथ रह रहा था।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

शव मिलने की सूचना के बाद परिवार में मातम पसरा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मुन्ना कुमार रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा। घटना से पहले वह कहां गया था और उसके साथ क्या हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

ट्रेन की चपेट में आने की आशंका

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया युवक के ट्रेन की चपेट में आने की आशंका है। हालांकि यह दुर्घटना थी या आत्महत्या, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस अन्य संभावित कारणों को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
च7ब 1
Neeraj Toppo

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

Related Posts

कोडरमा में ग्रामीणो ने पुलिस को घेरा! अवैध बालू बना विवाद के बाद तनाव
कोडरमा Koderma

कोडरमा में ग्रामीणो ने पुलिस को घेरा! अवैध बालू बना विवाद के बाद तनाव

अक्टूबर 3, 2026
कोडरमा के नीमाडीह बालू घाट पर पुलिस की छापेमारी-दो ट्रैक्टर जब्त, चालक गिरफ्तार
कोडरमा Koderma

कोडरमा के नीमाडीह बालू घाट पर पुलिस की छापेमारी-दो ट्रैक्टर जब्त, चालक गिरफ्तार

अक्टूबर 2, 2026
कोडरमा में मिड-डे मील खाने के बाद 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
कोडरमा Koderma

कोडरमा में मिड-डे मील खाने के बाद 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

अक्टूबर 1, 2026
Next Post
Rahul Gandhi sitting on protest outside Akashvani Bhavan in Delhi

राहुल गांधी पर FIR दर्ज होते ही गरमाई राजनीति, आकाशवाणी परिसर में धरने को लेकर घिरे कांग्रेस नेता!

Breaking News: JPSC-JSSC परीक्षाओं को रद्द करने की मांग पर हाईकोर्ट में सुनवाई-दोनों पक्षों में लंबी बहस

Breaking News: JPSC-JSSC परीक्षाओं को रद्द करने की मांग पर हाईकोर्ट में सुनवाई-दोनों पक्षों में लंबी बहस

झारखंड में 6101 शिक्षक पदों पर भर्ती

झारखंड में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका: 18 अक्टूबर तक मौका, ऐसे करें आवेदन

अक्टूबर 7, 2026

Breaking News: झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक फिर टली-जाने वजह

Breaking News: JPSC-JSSC परीक्षाओं को रद्द करने की मांग पर हाईकोर्ट में सुनवाई-दोनों पक्षों में लंबी बहस

राहुल गांधी पर FIR दर्ज होते ही गरमाई राजनीति, आकाशवाणी परिसर में धरने को लेकर घिरे कांग्रेस नेता!

कोडरमा बाजार के पास रेलवे ब्रिज पर मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

Ranchi T20: JSCA जाने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान, इन रास्तों पर नो-एंट्री और यहां मिलेगी पार्किंग

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts