Career News: BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा 2025 में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए एक जरूरी अपडेट है।
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से 71वीं प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानी 6 सितंबर 2025 को जारी किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
BPSC 71वीं परीक्षा तिथि:
-
परीक्षा तिथि: 13 सितंबर 2025
-
समय: दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक
-
शिफ्ट: एकल (Single Shift)
Note: परीक्षा हॉल में बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
इस बार एडमिट कार्ड में क्या नहीं होगा?
BPSC की ओर से एक अहम बदलाव किया गया है। इस बार के एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का नाम और पता नहीं दिया जाएगा। इसके स्थान पर सिर्फ एक सेंटर कोड दर्शाया जाएगा।
परीक्षा केंद्र का नाम और पता जानने के लिए उम्मीदवारों को 11 सितंबर 2025 को अपने डैशबोर्ड पर लॉगिन करना होगा, जहां ये जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
ऐसे करें BPSC 71वीं एडमिट कार्ड डाउनलोड:
-
BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाएं
-
अपने लॉगिन डिटेल्स (User ID, Password) से लॉगिन करें
-
“Admit Card” लिंक पर क्लिक करें
-
जन्म तिथि और आवश्यक विवरण दर्ज करें
-
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
-
डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें
महत्वपूर्ण निर्देश:
-
परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी अनिवार्य है।
-
परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले अपने डैशबोर्ड पर परीक्षा केंद्र का पता जरूर चेक करें (11 सितंबर को)।
-
समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और वैध पहचान पत्र साथ रखें।













