Ranchi: Jharkhand के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए Ranchi University के नए कुलपति (Vice Chancellor) के रूप में Prof. Saroj Sharma की नियुक्ति कर दी गई है। यह नियुक्ति 10 अप्रैल 2026 को जारी आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से की गई।जारी आदेश के अनुसार, प्रो. सरोज शर्मा वर्तमान में Guru Gobind Singh Indraprastha University, द्वारका (नई दिल्ली) में शिक्षा संकाय की प्रोफेसर एवं डीन के पद पर कार्यरत हैं। वे अपने पदभार ग्रहण करने की तिथि से रांची विश्वविद्यालय की कुलपति के रूप में कार्य करेंगी।
कार्यकाल और शर्तें
अधिसूचना के मुताबिक, उनका कार्यकाल अधिकतम तीन वर्षों तक या कुलाधिपति के निर्देशानुसार रहेगा। हालांकि, यह नियुक्ति उनके मूल संस्थान से विजिलेंस क्लियरेंस के अधीन होगी।
प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फैसला
यह निर्णय राज्य के उच्च शिक्षा तंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। लंबे समय से रांची विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति की नियुक्ति को लेकर चर्चा चल रही थी।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









